WWE में 10 मौके जब Brock Lesnar ने बैकस्टेज Superstars की जबरदस्त तरीके से पिटाई की है

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने काफी बवाल मचाया हुआ है
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने काफी बवाल मचाया हुआ है

Brock Lesnar: WWE इतिहास में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) जैसा खतरनाक सुपरस्टार अभी तक नहीं आया है। लैसनर ने WWE में अपने खतरनाक अंदाज के कारण काफी नाम कमाया है और जब उन्हें गुस्सा आता है, तो वो किसी को नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने बैकस्टेज कई सारे रेसलर्स की हालत खराब की हुई है। इस आर्टिकल में हम 10 मौकों के बारे में बात करेंगे, जब ब्रॉक लैसनर ने बैकस्टेज सुपरस्टार्स की बुरी तरह पिटाई की है।

Ad

WWE में 10 मौके जब Brock Lesnar ने बैकस्टेज सुपरस्टार्स की पिटाई की है

- 13 अप्रैल 2012 को Raw में बैकस्टेज ब्रॉक लैसनर का इंटरव्यू सैगमेंट देखने को मिला था। उन्होंने जोश मैथ्यूज़ के सवालों का जवाब नहीं दिया और गुस्सा निकाला। बाद में जब जोश ने कहा कि वो सिर्फ अपना काम कर रहे हैं, तो लैसनर ने उन्हें प्रोडक्शन के सामान पर धक्का दे दिया।

youtube-cover
Ad

- ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन का 25 अक्टूबर 2019 को SmackDown में एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था। यहां हेमन ने रे को चेतावनी दी और फिर ब्रॉक ने दिखाया कि उन्होंने रे के बेटे डॉमिनिक की हालत खराब कर दी है।

- अगस्त 2012 को Raw में पार्किंग एरिया में शॉन माइकल्स और पॉल हेमन के बीच बहस हो रही थी। इसी बीच ब्रॉक आए और उन्होंने माइकल्स को कार में बाहर खींचा। साथ ही उनकी हालत खराब कर दी।

- ब्रॉक लैसनर और मैट हार्डी का 21 नवंबर 2002 को SmackDown में एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था। यहां लैसनर ने हार्डी को दिवार पर धक्का दिया और हार्डी इसे तोड़ते हुए दूसरी साइड जा गिरे।

youtube-cover
Ad

- 4 नवंबर 2019 को Raw में ब्रॉक लैसनर गुस्से में रे मिस्टीरियो को बैकस्टेज ढूंढ रहे थे। इसी बीच उन्होंने कुछ क्रू मेंबर्स की पिटाई कर दी थी।

- ब्रॉक लैसनर सालों पहले अपने करियर के शुरुआती समय में अंडरटेकर के साथ दुश्मनी का हिस्सा थे। इसी बीच मैट हार्डी के खिलाफ अंडरटेकर का मैच हुआ था। यहां बैकस्टेज लैसनर ने टेकर पर हमला किया और इसका फायदा उठाकर हार्डी ने जीत दर्ज की। द बीस्ट ने बाद में अंडरटेकर के हाथ को चोटिल किया।

- 18 मार्च 2022 को SmackDown में ब्रॉक लैसनर ने फोर्कलिफ्ट का उपयोग करके गाड़ी पलट दी थी और इसमें ब्लडलाइन के सदस्य बैठे हुए थे।

youtube-cover
Ad

- ब्रॉक लैसनर ने सालों पहले फैंस को एक बैकस्टेज सैगमेंट द्वारा चौंका दिया था। उन्होंने व्हीलचेयर पर मौजूद ज़ैक गोवेन को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया था।

- 29 जुलाई 2019 को Raw में सैथ रॉलिंस को स्ट्रेचर द्वारा एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था। इसी बीच ब्रॉक लैसनर आए और उन्होंने सैथ को बाहर निकाला। उन्होंने चोटिल रॉलिंस की और हालत खराब कर दी।

youtube-cover
Ad

- ब्रॉक लैसनर ने Raw के हालिया एपिसोड में कोडी रोड्स पर हमला किया था। उन्होंने यहां अमेरिकन नाईटमेयर के हाथ को चोटिल कर दिया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications