WWE में आज ही के दिन Roman Reigns को मिला था दिल दहला देने वाला धोखा, 10 साल पहले The Shield का हुआ था अंत

WWE
WWE में 10 साल पहले शील्ड का हुआ था अंत (Photo: wwe.com)

The Shield Betrayal 10 years ago: WWE के सबसे ताकतवर ग्रुप में से एक द शील्ड (The Shield) के अंदर 10 साल पहले आज के ही दिन रिश्तों में एक ऐसी दरार बनी जो आज तक नहीं भर पाई है। इस दिन सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ पर चेयर से वार करके दबदबे का अंत कर दिया था। सैथ के इस धोखे ने सभी फैंस का दिल दहला दिया था।

Ad

द शील्ड ने 2012 के Survivor Series इवेंट में मेन रोस्टर डेब्यू किया था। सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस ने आकर सीएम पंक, जॉन सीना और रायबैक के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए हो रहे मैच में दखल दिया था। इसके कारण मैच अलग ही हो गया था। उन्होंने रायबैक पर अटैक किया था।

वह इसके बाद कई स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे। 2014 में Payback के दौरान इनका मुकाबला एवोल्यूशन से हुआ था। इसमें शील्ड को जीत मिली थी। इसके बाद हुए Raw में ट्रिपल एच ने कहा कि वह इनके साथ मुकाबला जारी रखना चाहेंगे। इस प्लान में दिक्कत तब आई, जब बतिस्ता ने WWE को छोड़ दिया।

ट्रिपल एच ने कहा कि वह प्लान बी के साथ आए हैं और ऐसा होते ही रॉलिंस ने रेंस पर चेयर से हमला कर दिया। उन्होंने शील्ड के दूसरे साथी डीन एम्ब्रोज़ पर भी हमला कर दिया और इस तरह से अपनी इच्छाओं के चलते रॉलिंस ने पूरे ग्रुप को ही खत्म कर दिया। इस ग्रुप ने साथ रहते हुए फैंस को काफी यादगार पल दिए हैं

youtube-cover
Ad

WWE के सबसे खतरनाक फैक्शन द शील्ड के मेंबर्स आज कहां हैं?

द शील्ड के WWE में डेब्यू के 12 और टूटने के 10 साल हो चुके हैं। इन सालों में ग्रुप के तीनों मेंबर्स ने अपने करियर में काफी तरक्की की है। सैथ रॉलिंस, डीन एम्ब्रोज़ और रोमन रेंस ने इस दौरान कई चैंपियनशिप्स जीती हैं। रोमन रेंस जहां पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन थे, तो वहीं सैथ रॉलिंस पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन थे।

यह दोनों ने ही अपने टाइटल WrestleMania XL की नाईट 2 में हार गए थे। डीन एम्ब्रोज़ इस समय All Elite Wrestling का हिस्सा हैं और उन्हें जॉन मोक्सली के नाम से जाना जाता है। वो ब्लैकपूल कॉम्बैट क्लब का हिस्सा हैं। इसमें उनके साथ पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रायन डेनियलसन और क्लॉडियो कास्टगनोली हैं। यह देखना होगा कि आने वाले समय में क्या कभी शील्ड के तीनों सदस्य साथ आएंगे, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications