2 AEW रेसलर्स जिन्होंने 2025 में शादी की और 2 WWE सुपरस्टार्स जिनका इस साल तलाक हो गया

WWE, AEW, Andrade, Charlotte Flair, Ricochet, Leila Grey, Samantha Irvin,
WWE स्टार्स एंड्राडे-शार्लेट फ्लेयर के तलाक से फैंस शॉक रह गए थे (Photo: Andrade & Ricochet Instagram)

AEW Wrestlers Married & WWE Stars Divorced: WWE और AEW जैसे बड़े प्रमोशंस में काम करने वाले रेसलर्स प्रोफेशनल लाइफ में काफी व्यस्त हो जाते हैं। इसके बावजूद वो निजी जिंदगी के लिए समय निकाल ही लेते हैं। बता दें रेसलर्स के पर्सनल लाइफ में हलचल देखने को मिलती रहती है। WWE और AEW सुपरस्टार्स कई बार अपने लाइफ पार्टनर की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 AEW रेसलर्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने 2025 में शादी की और 2 WWE सुपरस्टार्स जिनका इस साल तलाक हो गया।

Ad

2- AEW सुपरस्टार लेला ग्रे 2025 में ल्यूक कर्टिस के साथ शादी के बंधन में बंधी

Ad

AEW सुपरस्टार लेला ग्रे इस साल आखिरकार शादी के बंधन में गईं। बता दें, लेला ने जुलाई 2022 में एक OVW शो के दौरान बॉयफ्रेंड ल्यूक कर्टिस के साथ सगाई कर ली थी। ल्यूक OVW में ही नियमित रूप से परफॉर्म करते हैं। वहीं, लेला AEW के अलावा ROH में भी कम्पीट करती हैं। लेला ग्रे ने 17 मार्च 2025 को सोशल मीडिया के जरिए कर्टिस के साथ शादी करने का ऐलान किया। बता दें, लेला ग्रे-ल्यूक कर्टिस ने बीच सेरेमनी के दौरान शादी की थी। लेला ने सेरेमनी को परफेक्ट कहते हुए इसे फेयरीटेल वेडिंग बताया है।

1- AEW सुपरस्टार रिकोशे ने हाल ही में शादी की

Ad

रिकोशे पिछले साल WWE छोड़कर AEW में चले गए थे। AEW सुपरस्टार की करीब 4 सालों पहले WWE की पूर्व इन-रिंग एनाउंसर समांथा इरविन के साथ रिलेशनशिप की शुरूआत हुई थी। बता दें, इरविन ने भी अपने लाइफ पार्टनर के WWE छोड़ने के कई महीने बाद कंपनी को अलविदा कह दिया था। रिकोशे ने जनवरी 2023 में समांथा से सगाई कर ली थी। वहीं, रिकोशे आखिरकार 26 मार्च 2025 को इरविन के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। यह शादी ग्रैंड तरीके से हुई थी और WWE सुपरस्टार्स कैरियन क्रॉस-स्कार्लेट भी रिकोशे-समांथा इरविन को बधाई देने के लिए वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे थे।

2 & 1- WWE सुपरस्टार्स शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे के 2025 में तलाक लेने का खुलासा हुआ

शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे के रिलेशनशिप की शुरूआत साल 2019 में हुई थी। इन दोनों WWE सुपरस्टार्स ने साल 2020 में सगाई की थी। वहीं, शार्लेट-एंड्राडे मई 2022 में आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए थे। एंड्राडे के AEW में जाने के बाद भी उनका फ्लेयर के साथ रिश्ता बरकरार रहा। हालांकि, पूर्व यूएस चैंपियन के 2024 Royal Rumble मैच के जरिए WWE में वापसी के बाद उनके क्वीन के साथ रिश्ते में दरार आने लगी। एंड्राडे और शार्लेट फ्लेयर ने 18 जून 2024 को कोर्ट में अर्जी देकर अलग होने का फैसला किया। अक्टूबर 2024 में इन दोनों सुपरस्टार्स का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया। हालांकि, एंड्राडे और शार्लेट के तलाक लेने का खुलासा फरवरी 2025 में किया गया।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications