WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का एपिसोड जोरदार रहा। इस शो में जबरदस्त मैच देखने को मिले और सैगमेंट्स भी कमाल के रहे। इन-रिंग एक्शन के मामले में यह एपिसोड काफी ज्यादा प्रभावशाली रहा। बैकलैश (Backlash 2023) के लिए कुछ जबरदस्त मैचों का ऐलान भी किया गया।Raw के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने फैंस का दिल जीता। साथ ही कई जगहों पर प्रशंसकों को थोड़ी निराशा का सामना भी करना पड़ा। हर एक एपिसोड में इस तरह की अच्छी और बुरी चीज़ें होती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE Raw की अच्छी बात: Brock Lesnar और Cody Rhodes का सैगमेंट Patrick The Heel@patricktheheelCody Rhodes vs Brock Lesnar feels so big time, it’s insane. If Cody had to lose at WrestleMania, I appreciate this next step for him. #WWERaw677Cody Rhodes vs Brock Lesnar feels so big time, it’s insane. If Cody had to lose at WrestleMania, I appreciate this next step for him. #WWERaw https://t.co/JKBbZI5sujRaw में ब्रॉक लैसनर और कोडी रोड्स के सैगमेंट ने फैंस को काफी ज्यादा हाइप कर दिया है। रोड्स ने एंट्री की और लैसनर को बुलाया। एडम पीयर्स ने आकर रोड्स को रोका और सिक्योरिटी गार्ड्स को भी बुलाया। लैसनर स्टेज एरिया पर आए और रोड्स ने उन्हें रोक रहे गार्ड्स पर बुरी तरह हमला किया। उन्हें द बीस्ट के पास जाने का मौका नहीं मिला। ब्रॉक बाद में बैकस्टेज चले गए और फिर कोडी का गुस्सा सिक्योरिटी गार्ड्स पर फूटा। उन्होंने सभी की हालत खराब करने के बाद ब्रॉक लैसनर को डरपोक बोला। पूरे सैगमेंट में रोड्स को एक टॉप बेबीफेस स्टार की तरह फैंस द्वारा प्रतिक्रिया मिली। 1- बुरी बात: जजमेंट डे और ब्लडलाइन के बीच अजीब डील देखने को मिलना Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_On #WWERaw, Matt Riddle, Kevin Owens & Sami Zayn defeated The Judgment Day in the main event. The Bloodline attacked them after the match, but the LWO evened the odds!#WWE5717On #WWERaw, Matt Riddle, Kevin Owens & Sami Zayn defeated The Judgment Day in the main event. The Bloodline attacked them after the match, but the LWO evened the odds!#WWE https://t.co/PykBJRZNqAजजमेंट डे और ब्लडलाइन के बीच Raw की शुरुआत में सैगमेंट देखने को मिला। यहां पॉल हेमन ने दोनों फैक्शन के बीच हुई डील को लेकर बात की। हेमन ने बताया था कि ब्लडलाइन के सदस्य बैड बनी की समस्या को हल कर देंगे। दूसरी ओर जजमेंट डे को केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और मैट रिडल को संभालना होगा। यह डील काफी अजीब महसूस हो रही थी। जजमेंट डे को इस डील से कोई फायदा नहीं हुआ। कुछ हफ्ते पहले डेमियन प्रीस्ट ने अकेले ही बैड बनी की हालत खराब कर दी थी। ऐसे में उनका ब्लडलाइन के साथ बैड बनी को संभालने के लिए डील करना अजीब रहा। जजमेंट डे अपनी समस्या को खुद हल कर सकते हैं। दूसरी ओर जजमेंट के सामने ब्लडलाइन के तीन बड़े दुश्मन थे। यह चीज़ फैंस को बिल्कुल समझ नहीं आई होगी। 2- अच्छी बात: ट्रिश स्ट्रेटस का सैगमेंट Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Thoughts on the Trish Stratus promo? 🗣️#WWERaw #WWE136992Thoughts on the Trish Stratus promo? 🗣️#WWERaw #WWE https://t.co/lrzd12UPSyWWE Raw के एपिसोड में ट्रिश स्ट्रेटस ने अपने अनुभव का बेहतरीन तरीके से उपयोग करके साबित किया कि उन्हें दिग्गजों में क्यों गिना जाता है। Raw के एपिसोड में ट्रिश ने जबरदस्त प्रोमो कट किया। उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक था। उन्होंने यहां विमेंस डिवीजन को लेकर बात की। ट्रिश ने बताया कि उनकी वजह से विमेंस डिवीजन इतना आगे बढ़ा है।बैकी लिंच की सफलता का श्रेय भी उन्होंने ही लिया। बाद में स्ट्रेटस ने बताया कि बैकी ने कभी उन्हें इस चीज़ के लिए धन्यवाद नहीं बोला। उन्होंने लिंच पर हमला करने के बारे में बात की और बताया कि लीटा को भी उन्होंने ही चोटिल किया था। उनका यह पूरा सैगमेंट शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार था। 2- बुरी बात: सैथ रॉलिंस के लिए WWE के पास कोई प्लान्स नहीं होना CrispyWrestling@DakotaKaiEraSeth Rollins beats Miz in a great match love it! #WWERaw533Seth Rollins beats Miz in a great match love it! #WWERaw https://t.co/PaPT83RSoVसैथ रॉलिंस को WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। WrestleMaia 39 में उन्होंने लोगन पॉल पर बड़ी जीत दर्ज की थी। सभी को उम्मीद थी कि सैथ की आने वाले समय में किसी अन्य रेसलर के खिलाफ दुश्मनी शुरू होगी। हालांकि, सैथ को रैंडम मैचों में डाला जा रहा है। इस समय द मिज़ के साथ उनकी दुश्मनी नहीं चल रही है। इसके बावजूद दोनों के बीच मैच बुक किया गया। इसमें सैथ को जीत मिली। साफ तौर पर देखकर लग रहा है कि कंपनी के पास सैथ के लिए प्लान्स नहीं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रॉलिंस WWE से थोड़े नाराज हैं। ऐसे में WWE को उनकी बुकिंग में सुधार करना चाहिए। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।