साल 2024 में अभी तक WWE की 2 शानदार स्टोरीलाइन जिन्होंने सभी का दिल जीता और 2 खराब जिनकी वजह से फैंस को गुस्सा आया

फैंस ने कुछ स्टोरीलाइन के लिए WWE को लगाई लताड़
फैंस ने कुछ स्टोरीलाइन के लिए WWE को लगाई लताड़

Best And Worst Storyline 2024: साल 2024 आधा निकल चुका है। WWE के लिए ये साल अभी तक सही रहा है। फैंस को कुछ बड़ी चीजें देखने को मिलीं और कंपनी द्वारा धमाकेदार सरप्राइज भी दिए गए। सबसे अच्छी बात है कि अभी तक जितने भी प्रीमियम लाइव इवेंट हुए वो सभी सफल रहे।

Ad

WrestleMania XL में तो फैंस को इस बार मजा आ गया। तगड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिले। अगर स्टोरीलाइन के ऊपर नज़र डाली जाए तो कंपनी ने अच्छा काम किया। हालांकि, कुछ स्टोरीलाइन ऐसी रही जिन्हें देखकर फैंस को गुस्सा भी आया। इस आर्टिकल में हम 2024 की 2 सबसे शानदार और 2 सबसे खराब स्टोरीलाइन पर एक नज़र डालने वाले हैं।

#1 अच्छी स्टोरीलाइन- WWE WrestleMania XL में हुआ धमाकेदार टैग टीम मैच

Ad

WWE WrestleMania XL नाईट 1 में रोमन रेंस और द रॉक का मुकाबला सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के साथ हुआ था। इनकी राइवलरी को कंपनी ने बहुत ही जबरदस्त अंदाज में बिल्ड कर सभी का दिल जीत लिया। हफ्ते दर हफ्ते इनकी कहानी को देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित रहे।

WrestleMania XL में पहले रोमन रेंस और द रॉक के बीच सिंगल्स मुकाबला तय किया गया था लेकिन बाद में रद्द कर दिया गया। इसके बावजूद WWE ने रॉक को शानदार अंदाज में स्टोरी में डाला। उन्होंने बहुत अच्छा काम भी किया। खासकर कोडी के साथ वीकली शोज में उनकी राइवलरी देखने में बहुत मजा आया।

#1 खराब स्टोरीलाइन- WWE Raw में कोडी रोड्स और शिंस्के नाकामुरा की कहानी में मजा नहीं आया

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस के साथ राइवलरी में नाकामुरा ने अच्छा काम किया। तब लग रहा था कि वो बहुत जल्द टाइटल हासिल करेंगे। इसके बाद अचानक उनकी स्टोरीलाइन कोडी रोड्स के साथ शुरू कर दी गई। एक तरह से कहा जाए तो दोनों सुपरस्टार्स ने इस दौरान टाइमपास ही किया।

इनकी राइवलरी में क्या होगा सभी को पहले से पता था। फैंस को पता था कि नाकामुरा मिस्ट का इस्तेमाल करेंगे और कोडी जैसे-तैसे काबू पा लेंगे। WWE ने गलत समय पर ये गलत स्टोरी शुरू की। दोनों की स्टोरीलाइन देखकर फैंस भी बहुत गुस्से में दिखे थे।

#2 अच्छी स्टोरीलाइन- WWE सुपरस्टार चैड गेबल और सैमी ज़ेन ने अभी तक सभी का दिल जीता है

Ad

WrestleMania XL में सैमी ज़ेन ने गुंथर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। गुंथर को हराने के लिए सैमी को चैड गेबल ने ट्रेनिंग दी थी। मेनिया के बाद सैमी ने गेबल के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया था। सैमी ने टाइटल रिटेन किया लेकिन गेबल ने उनके ऊपर हील टर्न ले लिया।

अभी भी दोनों की स्टोरी Raw में जबरदस्त चल रही है। हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात है कि फैंस भी इन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। Clash at the Castle 2024 में एक बार फिर गेबल और सैमी के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। जीत चाहे किसी की भी हो लेकिन दोनों की स्टोरी को जरूर दस में से दस नंबर दिए जाएंगे।

#2 खराब स्टोरीलाइन- WWE रिंग में बियांका ब्लेयर और डैमेज कंट्रोल का झगड़ा रहा बेकार

Ad

WrestleMania XL से पहले ऐसा लगा कि कंपनी के पास बियांका ब्लेयर और डैमेज कंट्रोल के लिए कोई बड़ा प्लान नहीं है। इनकी राइवलरी छह महीने से ज्यादा चली। इस स्टोरीलाइन को देखकर भी फैंस काफी गुस्से में आए क्योंकि कंपनी ने इसे काफी लंबा खींच दिया था।

WrestleMania XL में बियांका ने जेड कार्गिल और नेओमी के साथ मिलकर डैमेज कंट्रोल को हराया जरूर लेकिन फैंस को मजा नहीं आया। एक तरह से कहा जाए तो ये स्टोरीलाइन उबाऊ रही। हर हफ्ते कंपनी द्वारा एक ही चीज दोहराई गई और फैंस ये देखकर बोर हो गए थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications