2 चैंपियंस जो WWE Survivor Series 2024 में अपना टाइटल हार सकते हैं और 1 जो रिटेन कर सकते हैं

WWE
WWE Survivor Series में कुछ स्टार्स को लग सकता है झटका (Photo: WWE.com)

WWE Champions Should Lose Or Retain Survivor Series: WWE Survivor Series 2024 बहुत मजेदार होने वाला है। फैंस इस शो के लिए काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। कंपनी द्वारा इवेंट को मजेदार बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। कुछ स्टार्स की धमाकेदार वापसी भी देखने को मिल सकती है। शो में दो ‎WarGames मैच होंगे। इसके अलावा तीन बड़े टाइटल डिफेंड किए जाएंगे। इसका मतलब है कि कुछ स्टार्स का चैंपियनशिप रन खत्म भी हो सकता है। इस आर्टिकल में हम 2 चैंपियंस के ऊपर नज़र डालेंगे जो अपना टाइटल हार सकते हैं और 1 जो रिटेन कर सकते हैं।

Ad

#3 चैंपियनशिप हार सकते हैं: WWE Survivor Series 2024 में शिंस्के नाकामुरा को मिल सकती है सफलता

Ad

कुछ हफ्ते पहले SmackDown में वापसी कर शिंस्के नाकामुरा ने यूएस चैंपियन एलए नाइट के ऊपर अटैक किया था। नाकामुरा ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे कि वो इस बार टाइटल के लिए वापस आए हैं। उनके पास अब Survivor Series 2024 में सुनहरा मौका भी है।

नाइट अपनी चैंपियनशिप को Survivor Series 2024 में नाकामुरा के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक नाकामुरा नए चैंपियन बन सकते हैं। उन्हें कंपनी द्वारा अब आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसा हुआ तो फिर ये उनके फैंस के लिए अच्छी खबर होगी।

#2 चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं: WWE सुपरस्टार गुंथर अपने दुश्मन को ध्वस्त कर सकते हैं

Ad

Survivor Series 2024 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इन दोनों की राइवलरी अभी तक तगड़ी रही है। द रिंग जनरल के ऊपर डेमियन ज्यादा हावी रहे हैं।

खैर Survivor Series 2024 में पासा पलट सकता है। गुंथर अपने दुश्मन को चारों खाने चित कर टाइटल रिटेन कर सकते हैं। वैसे ऐसा होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। WWE इतनी जल्दी गुंथर को हराने का रिस्क शायद नहीं लेगा। आपको बता दें WWE SummerSlam 2024 में गुंथर ने प्रीस्ट को ही हराकर टाइटल अपने नाम किया था।

#1 चैंपियनशिप हार सकते हैं: क्या WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर को मिलेगी मात?

Ad

Survivor Series 2024 में ब्रॉन ब्रेकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को शेमस और लुडविग काइजर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये मुकाबला बहुत ही खतरनाक होगा। तीनों स्टार्स तगड़ा मैच देने में पूरी तरह सक्षम हैं।

शेमस पिछले कुछ समय से अच्छा काम कर रहे हैं। फैंस द्वारा उन्हें टाइटल देने की मांग भी उठाई जा रही है। इस लिहाज से देखा जाए तो वो नए चैंपियन बन सकते हैं। वहीं कंपनी द्वारा काइजर के ऊपर भी भरोसा जताया जा सकता है। उन्होंने भी अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है। ऐसा हुआ तो फिर ब्रेकर का चैंपियनशिप रन खत्म हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications