Controversial Stars Who Returned or May Not Comeback: WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है और पूरी दुनिया के सबसे टैलेंटेड रेसलर्स यहां आकर काम करते हैं। इसी बीच स्टार्स का कंपनी छोड़कर जाना और वापस आना चलता रहता है। कुछ ऐसे स्टार्स हैं, जो विवादों में फंसे लेकिन फिर भी WWE में उनकी वापसी हो गई, वहीं कुछ का आना असंभव लग रहा है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 विवादित रेसलर्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी WWE में वापसी हो गई और 2 जो शायद कभी नहीं आ पाएंगे। 2- विवादित सुपरस्टार जिनकी वापसी हुई: WWE दिग्गज हल्क होगन काफी विवादों में आए थे View this post on Instagram Instagram Postहल्क होगन को रेसलिंग इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में गिना जाता है। होगन सिर्फ WWE ही नहीं, बल्कि इसके बाहर भी फेमस रहे हैं। इसी बीच हल्क का एक बयान काफी वायरल हुआ था और उनपर रेसिस्म के आरोप लगे थे। इसी वजह से WWE ने उनके साथ अपने सभी रिश्ते तोड़ दिए थे और 2015 में उन्हें रिलीज कर दिया। इतने विवादों में रहने के बाद लग रहा था कि शायद होगन दोबारा कभी WWE का हिस्सा नहीं बनेंगे लेकिन 2018 में आखिर उनका फिर स्वागत हुआ। इसके बाद से होगन WWE के साथ जुड़े हुए हैं और कई बार अपनी खास अपीयरेंस देते हुए नज़र आए हैं। 2- विवादित सुपरस्टार जिनकी वापसी नहीं हो पाएगी: पूर्व WWE NXT स्टार वैल्वेटीन ड्रीम शायद वापस नहीं आएंगेवैल्वेटीन ड्रीम ने NXT में काफी जबरदस्त काम किया और उन्हें अगले बड़े स्टार के रूप में फैंस द्वारा देखा जा रहा था। इन सभी चीजों के बावजूद ड्रीम कुछ विवादों में फंस गए। 2020 में ड्रीम पर कुछ कड़े आरोप लगे और इसी कारण वो विवादों में आ गए। 2021 में उन्हें WWE ने रिलीज करने का फैसला किया। रिलीज के बाद से ड्रीम दो बार गिरफ्तार भी हो चुके हैं और उनका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। इसी वजह से उनकी दोबारा WWE में वापसी अब असंभव लग रही है। विंस मैकमैहन पर लगे आरोपों के पहले ही WWE की इमेज थोड़ी खराब हुई थी और ड्रीम को लाना बड़ी गलती होगी। इसी कारण शायद उनकी वापसी नहीं हो। 1- विवादित सुपरस्टार जिनकी वापसी हुई: सीएम पंक दोबारा WWE का हिस्सा बन गए View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक के WWE के साथ विवाद रहे हैं। वो अपनी बुकिंग से निराश थे और इसी कारण उन्होंने 2014 में कंपनी को अलविदा कह दिया। उन्होंने WWE पर कई अलग-अलग तरह के आरोप लगाए। उनका एक लीगल केस भी चला और इसी कारण वो विवादित सुपरस्टार्स में गिने जाने लगे। सीएम पंक ने रेसलिंग से इतने समय तक दूर रहने के बाद AEW में कदम रखा। सीएम पंक की शुरुआत यहां पर अच्छी रही लेकिन फिर वो विवादों में फंस गए। उनकी द एलीट के साथ बैकस्टेज लड़ाई चर्चा का विषय बनी थी। इसके साथ ही जैक पैरी के साथ हुई झड़प भी फैंस को याद होगी। इन सभी विवादों के चलते पंक कर रिलीज कर दिया गया और आखिर सीएम पंक ने Survivor Series 2023 द्वारा WWE में वापसी कर ली। उन्होंने पुरानी सभी दिक्कतों को खत्म करके दोबारा WWE के साथ जुड़ने का मन बनाया। 1- विवादित सुपरस्टार जिनकी वापसी नहीं हो पाएगी: पूर्व WWE चैंपियन अल्बर्टो डेल रियो शायद नहीं आएंगे वापस View this post on Instagram Instagram Postअल्बर्टो डेल रियो ने WWE में रहते हुए काफी बड़ा नाम बनाया था और उन्हें अगले टॉप मेक्सिकन स्टार के रूप में देखा जा रहा था। विंस ने अल्बर्टो को एक मौके पर तगड़ा पुश भी दिया था। डेल रियो को 2014 में WWE ने बैकस्टेज विवादों के कारण निकाल दिया था। इन विवादों के अलावा जब उन्होंने दोबारा वापसी की, तो कंपनी पर वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाए। इसी कारण उन्हें दोबारा रिलीज किया गया। अल्बर्टो डेल रियो पर 2020 में भी किडनैपिंग और असॉल्ट जैसे कड़े आरोप लगे थे। इसी कारण उनकी दोबारा WWE में वापसी होना असंभव लग रहा है।