Current Champions Wife Out of Action Months or Retired: WWE में इस समय कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के पास चैंपियनशिप है और वो अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं। कुछ रेसलर्स की अभी शादी नहीं हुई है, तो कुछ शादीशुदा हैं। चुनिंदा ही ऐसे चैंपियन हैं, जिनकी पत्नी भी इस समय WWE में हैं। इसी बीच कुछ रेसलर्स की पत्नियां काफी समय से एक्शन से दूर हैं। इस आर्टिकल में हम WWE के 2 मौजूदा चैंपियन के बारे में बात करने वाले हैं, जिनकी पत्नी को मैच लड़े काफी महीने हो गए और 1 जिनकी पत्नी रिटायर हो चुकी हैं। 2- मैच लड़े काफी महीने हो गए: Speed चैंपियन एंड्राडे की पत्नी शार्लेट फ्लेयर चोट के कारण WWE से दूर हैं View this post on Instagram Instagram Postएंड्राडे और शार्लेट फ्लेयर की जोड़ी से सभी परिचित होंगे। फ्लेयर WWE इतिहास की सबसे सफल विमेंस स्टार्स में से एक हैं। दूसरी ओर उनके पति एंड्राडे इस समय कंपनी में आगे आने का प्रयास कर रहे हैं और मौजूदा Speed चैंपियन हैं। बता दें कि एंड्राडे यूएस टाइटल के स्टोरीलाइन का भी हाल में हिस्सा रहे हैं। एंड्राडे तो लगातार रिंग में बवाल मचा रहे हैं लेकिन उनकी पत्नी एक्शन से दूर हैं। शार्लेट फ्लेयर को आखिरी मैच लड़े काफी महीने हो गए हैं। दिसंबर 2023 में एक मैच के दौरान फ्लेयर चोटिल हो गई थीं और तब से एक ही रिंग से दूर हैं। फ्लेयर को टीवी से दूर हुए 11 महीने हो गए हैं। बीच-बीच में फ्लेयर की दोबारा रिंग में वापसी को लेकर अलग-अलग तरह के अपडेट आते रहते हैं। ऐसा लग रहा है कि अब फ्लेयर की सीधा Royal Rumble के समय वापसी हो सकती है। 1- चैंपियन की पत्नी रिटायर हो गईं: WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर की पत्नी रिटायरमेंट ले चुकी हैं View this post on Instagram Instagram Postगुंथर मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो अपनी जबरदस्त रेसलिंग स्किल्स के कारण जाने जाते हैं। वो Raw का हिस्सा हैं और वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर काम कर रहे हैं। गुंथर अपने निजी जीवन को एकदम अलग रखते हैं और इसके बारे में उतनी बात नहीं करते हैं। बता दें कि उन्होंने पूर्व NXT UK स्टार जिनी से शादी की है। गुंथर और जिनी काफी समय तक साथ थे और फिर उन्होंने 2023 में शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है। जिनी जनवरी 2022 में आखिरी बार रिंग में नज़र आई थीं और चोट के कारण बाहर हो गईं। एक साल बाद जनवरी 2023 में जिनी ने बताया कि चोटिल होने के कारण वो अपना रेसलिंग करियर आगे नहीं बढ़ा पाएंगी और उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ा। इसी के बाद से जिनी पूरी तरह एक्शन से दूर हैं। 1- चैंपियन की पत्नी को मैच लड़े काफी महीने हो गए: WWE चैंपियन कोडी रोड्स की जीवन साथी ब्रैंडी रोड्स रिंग से दूर हैं View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन हैं और कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स में से एक हैं। उनकी पत्नी के बारे में कई फैंस को पता होगा। बता दें कि उन्होंने ब्रैंडी रोड्स से 2013 में शादी की थी और इसके बाद से वो साथ हैं। वो WWE में साथ रहे और फिर AEW में भी उन्होंने साथ काम किया। कोडी के AEW छोड़ने के बाद ब्रैंडी ने भी कंपनी को अलविदा कह दिया। कोडी WWE में आ गए लेकिन ब्रैंडी एक्शन से पूरी तरह दूर हैं। ब्रैंडी रोड्स ने WrestleMania XL में अपनी अपीयरेंस दी थी। उन्होंने अपना करियर की शुरुआत रिंग अनाउंसर के रूप में की थी और फिर AEW समेत इंडिपेंडेंट सर्किट पर वो बतौर रेसलर दिखाई दीं। रोड्स को रिंग में आखिरी बार नज़र आए ढाई साल से ज्यादा हो गया है। वो आखिरी बार AEW में ही लड़ती हुई नज़र आई थीं। उन्होंने जनवरी 2022 में अपना आखिरी मुकाबला लड़ा था, जहां उनकी जीत हुई थी। ब्रैंडी साफ तौर पर अभी अपने निजी जीवन पर ध्यान दे रही हैं लेकिन आगे उनकी रिंग में वापसी जरूर हो सकती है।