WWE के 2 मौजूदा चैंपियन जिनकी पत्नी भी रेसलर हैं और 2 जिनकी पार्टनर रेसलिंग से पूरी तरह दूर हैं

WWE सुपरस्टार जिनकी पत्नी रेसलर और जिनकी नहीं हैं
WWE सुपरस्टार जिनकी पत्नी रेसलर और जिनकी नहीं हैं

Current Champions & Their Wife: WWE में ऐसे कई कपल हैं, जो रेसलर्स हैं। कुछ ऐसे कपल भी हैं, जिनमें से सिर्फ पति ही रेसलर है, जबकि पत्नी का रेसलिंग से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। ऐसा कई माैजूदा WWE चैंपियंस के साथ भी है और यह एकदम सच है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही दो मौजूदा चैंपियन के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी पत्नी भी रेसलर हैं और 2 जिनकी पत्नी रेसलिंग से पूरी तरह दूर है।

Ad

2- पत्नी रेसलिंग से दूर हैं: WWE दिग्गज आर ट्रुथ

Ad

WWE सुपरस्टार आर-ट्रुथ इस समय द मिज़ के साथ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन हैं। वह लंबे समय से कंपनी के साथ हैं। वहीं अगर बात करें उनकी पत्नी पामेला किलिंग्स की, तो उनका रेसलिंग से कोई लेना देना नहीं है। वह एक रियल स्टेट एजेंट हैं और उसपर ही ध्यान देती हैं।

आर ट्रुथ रेसलिंग के सबसे मजाकिया लोगों में शामिल हैं। वह इतने जबरदस्त हैं कि उनकी बातें सुनकर किसी की भी हंसी निकल सकती है। उनका काम इतना हैदर है कि फैंस उन्हें देखते ही जानते हैं कि अब हंसने की बारी है। उनकी पत्नी के मिजाज के बारे में कोई नहीं जानता है।

2- पत्नी रेसलिंग करती हैं: पूर्व WWE चैंपियन द मिज़

Ad

द मिज़ WWE के साथ काम कर रहे हैं और उनकी पत्नी मरीस भी पहले कंपनी के साथ थीं। यह बात और है कि बच्चों और परिवार को संभालने के चक्कर में वह रिंग से दूर हो गई हैं। उन्हें समय-समय पर WWE रिंग में देखा जाता रहा है।

मरीस का सबसे यादगार पल वह है, जहां वह अपने पति के साथ मिलकर जॉन सीना और उनकी तब की गर्लफ्रेंड निकी बैला का मजाक उड़ाती थीं। दोनों ने WrestleMania 33 में जॉन और निकी का सामना भी किया था। इसके बाद भी कुछ मौकों पर मिज़ और मरीस ने टीवी पर साथ काम किया है। अभी मरीस रिटायर नहीं हुई हैं।

1- पत्नी रेसलिंग से दूर हैं: WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी ज़ेन

Ad

सैमी ज़ेन इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। वह अपने जीवन में रेसलिंग पर ही ध्यान देते हैं, जबकि उनकी पत्नी का रेसलिंग से कोई लेना देना नहीं है। उनका नाम खदीजा है और वह फिल्मों, राइटिंग और एडिटिंग का शौक रखती हैं। वह हाल में ही WWE टीवी पर दिखाई देना शुरू हुई हैं।

उन्हें हाल में उस समय देखा गया था जब उनके पति ने चैड गेबल के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। उस मैच में सैमी जीत गए थे लेकिन मैच के बाद गेबल ने उनपर उस समय हमला किया, जब वह अपनी पत्नी के गले मिल रहे थे

1- पत्नी रेसलिंग करती हैं: अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स

Ad

कोडी रोड्स ऐसे रेसलर हैं, जो इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन हैं। उनकी पत्नी ब्रैंडी रोड्स भी रेसलिंग करती हैं। यह बात और है कि कोडी के WWE में वापस आने के बाद से ब्रैंडी को रिंग में नहीं देखा गया है। वह उससे पहले रिंग में काम करती हुई दिखाई दी हैं।

यह दोनों साथ में बेहद कम बार ही दिखाई दिए हैं। इन्हें WrestleMania XL के दौरान देखा गया था, जहां नाईट 2 में वह कोडी रोड्स से उनकी एंट्री के समय उनका मास्क लेती हुई दिखाई दी थीं। वो रोड्स की जीत के सेलिब्रेशन का भी हिस्सा बनी थीं। ब्रैंडी ने अभी रेसलिंग से रिटायरमेंट नहीं ली है, तो देखना होगा कि वह कब रिंग में वापसी करती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications