2 मौजूदा सुपरस्टार्स जो WWE दिग्गज Roman Reigns को पसंद हैं और 2 जो उन्हें नापसंद हैं

WWE
WWE में रोमन रेंस के कुछ अच्छे दोस्त मौजूद हैं (Photo: WWE.com)

Superstars Roman Reigns Likes & Probably Dislikes: WWE में अपना बड़ा नाम रोमन रेंस (Roman Reigns) बना चुके हैं। मेन रोस्टर में साल 2012 से उनका करियर जबरदस्त रहा है। साल 2020 में हील टर्न लेने के बाद तो रेंस पूरी दुनिया में छा गए। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। इस दौरान कई दिग्गजों को उन्होंने हराया। रेसलर्स के लिए रोड पर यात्रा करने में बिताए गए कई घंटे दोस्ती का कारण बनते हैं। हालांकि, टॉप पर चढ़ने पर हमेशा कुछ ऐसे इंसान होते हैं जिनसे कोई नज़र नहीं मिला पाता है। रोमन भी इस चीज से अछूते नहीं हैं। इस आर्टिकल में हम उन तो मौजूदा सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो रेंस को पसंद हैं और दो जो उन्हें नापसंद हैं।

Ad

#1 नापसंद हैं: WWE दिग्गज शेमस कई बार रोमन रेंस की आलोचना कर चुके हैं

youtube-cover
Ad

कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में शेमस ने साल 2015 में रोमन रेंस के साथ अपनी राइवलरी को लेकर बयान दिया था। उस समय शेमस हील फैक्शन The League of Nations का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि ये फैक्शन रेंस को बेबीफेस के रूप में आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया था। उनका ये भी मानना था कि अगर ग्रुप का अलग तरह से प्रयोग किया जाता तो नतीजा कुछ और निकलता।

शेमस पिछले साल भी रेंस की आलोचना करने से पीछे नहीं हटे थे। उन्होंने कहा कि महामारी में रेंस को एक्सटेंडेड स्क्रीन का फायदा मिला था, वरना उससे पहले उनकी किसी को परवाह नहीं थी। बाद में रिपोर्ट में कहा गया था कि शेमस के कमेंट्स से रेंस खुश नहीं थे।

#1 पसंद हैं: WWE रिंग में ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस की राइवलरी शानदार रही

Ad

WWE में ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस का इतिहास तगड़ा रहा है। दोनों कई बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। रेंस के साथ रही तगड़ी राइवलरी के कारण ही ब्रॉन को खतरनाक मॉन्स्टर बनने में मदद मिली।

पर्दे के पीछे दोनों का रिश्ता बहुत ही शानदार है। रोमन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि राइवलरी के दौरान एक साथ काम करने से वो और स्ट्रोमैन अच्छे दोस्त बन गए थे। इसी तरह स्ट्रोमैन भी कई बार रेंस के प्रति अपना सम्मान दिखा चुके हैं।

#2 नापसंद हैं: क्या सीएम पंक को पसंद नहीं करते हैं WWE सुपरस्टार रोमन रेंस?

youtube-cover
Ad

कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में रोमन रेंस ने स्वीकार किया था कि WWE में पिछले रन के दौरान उनकी सीएम पंक के साथ नहीं बनती थी। रेंस ने कहा कि उन्हें पंक पसंद नहींं आए। उन्होंने ये भी बताया कि पंक ऐसे इंसान थे जिन्होंने उनके काम को कठिन बना दिया।

रेंस ने ये भी कहा था कि अगर बिजनेस के लिए अच्छा होगा तो वो पंक के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। रोमन की वो बात आज सच हो गई है। Survivor Series 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में होने वाले ब्लडलाइन WarGames मैच में दोनों स्टार्स साथ काम करते हुए नज़र आएंगे।

#2 पसंद हैं: WWE दिग्गज आर-ट्रुथ और रोमन रेंस का रिश्ता अच्छा है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस एक इंटरव्यू में खुलासा कर चुके हैं कि आर-ट्रुथ उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। रियल लाइफ में दोनों का रिलेशन बहुत ही शानदार है। रेंस ये भी बता चुके हैं कि यात्रा के दौरान ही उनका और आर-ट्रुथ का रिश्ता मजबूत हुआ।

रोमन ने हमेशा मददगार सलाह का श्रेय भी आर-ट्रुथ को दिया। ट्रुथ की हमेशा रेंस ने तारीफ की है और उनके प्रति अपना सम्मान दिखाया है। इन चीजों से जाहिर होता है कि ट्रुथ को दिल से बहुत अच्छा रेंस मानते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications