WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। इस कंपनी में कई बड़े सुपरस्टार्स काम करते हैं जिन्हें पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। WWE में रहते हुए रेसलर्स ने अपना बड़ा नाम बनाया है और उन्हें काफी सफलता मिली है। WWE में सुपरस्टार्स अपने कैरेक्टर में रहते हैं और वो अपने निजी जीवन को अलग रखते हैं।हाल के समय में कोफी किंग्सटन, सैथ रॉलिंस, बैकी लिंच, मुस्तफा अली समेत कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जोकि पेरेंट्स बने हैं।WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी शादी हो चुकी है और वो पेरेंट्स भी बन चुके हैं। हालांकि, कई रेसलर्स अभी तक माता-पिता नहीं बने हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनके दो से ज्यादा बच्चे हैं और दो जो अभी पेरेंट्स नहीं बने हैं।2- WWE सुपरस्टार्स जो अभी पेरेंट्स नहीं बने: शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर को WWE इतिहास की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार माना जा सकता है। उन्होंने WWE में कई सारे टाइटल्स जीते हैं और वो अब तक काफी सारी दिग्गज विमेंस रेसलर्स को पराजित कर चुकी हैं। फ्लेयर SmackDown विमेंस चैंपियन के तौर पर प्रभावित कर रही हैं। फ्लेयर इस समय एंड्राडे के साथ रिलेशनशिप में हैं और उनकी सगाई हो चुकी है।शार्लेट फ्लेयर की इससे पहले दो शादियां हो चुकी है लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं है। फ्लेयर के रिलेशनशिप ज्यादा लंबे नहीं चले हैं। हालांकि, एंड्राडे के साथ उनकी इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। फ्लेयर ने हमेशा ही अपने रेसलिंग करियर को दूसरी चीज़ों से आगे रखा है। View this post on Instagram Instagram Postफ्लेयर अभी कई और सालों तक रेसलिंग करेंगी और फैंस भी उन्हें लंबे समय तक रिंग में देखना चाहेंगे। शार्लेट अभी अपने पिता रिक फ्लेयर का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगी और वो आगे जाकर कुछ अन्य मौकों पर भी चैंपियनशिप जीत सकती हैं। फ्लेयर अभी लगभग 5 साल तक फुल-टाइम रेसलर के तौर पर काम कर सकती हैं।