Female Superstars Who Are Married or Not: WWE में हर एक सुपरस्टार बड़ा नाम बनाना चाहता है। पिछले कुछ सालों में WWE का विमेंस डिवीजन काफी बेहतर हुआ है और कई सारी स्टार्स ने अपना बड़ा नाम बनाया। यह रेसलर्स अमूमन अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखती हैं। इसी वजह से फैंस को कई स्टार्स के निजी जीवन के बारे में पता नहीं होता है। इस आर्टिकल में हम 2 फीमेल स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और 2 जिनकी शादी हो गई है।2- शादी हो चुकी है: WWE स्टार शार्लेट फ्लेयर की शादी साथी रेसलर एंड्राडे से हुई है View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर को मौजूदा समय ही नहीं बल्कि WWE इतिहास की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक माना जाए, तो यह गलत नहीं होगा। फ्लेयर इस समय चोट के कारण एक्शन से दूर हैं। इन-रिंग एक्शन के मामले में वो कई सारी विमेंस स्टार्स से बहुत आगे हैं। कई फैंस को पता होगा कि शार्लेट फ्लेयर शादीशुदा हैं।फ्लेयर अभी तक तीन बार शादी कर चुकी हैं। उनके पहले दो बार तलाक हो चुका है और इसके बाद उन्होंने साथी रेसलर एंड्राडे को डेट करना शुरू किया। जनवरी 2020 में दोनों ने सगाई की और मई 2022 को उनकी शादी हो गई। इसके बाद से दोनों साथ हैं।2- शादी नहीं हुई: WWE विमेंस चैंपियन बेली की एक बार सगाई टूट चुकी है View this post on Instagram Instagram Postबेली इस समय SmackDown ब्रांड में काम कर रही हैं। उनके पास WWE विमेंस चैंपियनशिप है। बेली WWE की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं लेकिन वो फॉर हॉर्सविमेन में से एक मात्र स्टार हैं, जिसने शादी नहीं की है। बेली काफी सालों तक AEW स्टार आरोन सोलो के साथ रिलेशनशिप में थीं।इसी बीच उन्होंने सगाई भी कर ली थी लेकिन फिर फरवरी 2021 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद से बेली सिंगल हैं और वो किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं। बेली 35 साल की हो गई हैं और ऐसे में यह चीज़ संभव है कि आने वाले कुछ सालों में वो अपना लाइफ पार्टनर ढूंढ सकती हैं।1- शादी हो चुकी है: WWE स्टार रिया रिप्ली ने कुछ समय पहले ही शादी की View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली को WWE में मौजूदा समय की सबसे चर्चित और बड़ी स्टार्स में गिना जाता है। रिप्ली ने कुछ हफ्तों पहले ही WWE में वापसी की है। इसके पहले वो महीनों तक चोट के कारण एक्शन से दूर थीं। रिप्ली के निजी जीवन के बारे में फैंस को अच्छे से पता होगा, वो सोशल मीडिया पर इसे लेकर जानकारी देती रहती हैं।रिया ने 2022 में बडी मर्फी उर्फ बडी मैथ्यूज को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने अगस्त 2023 में सगाई कर ली थी और जून 2024 में उनकी शादी हो गई। आपको बता दें कि रिप्ली के पति बडी पहले WWE का हिस्सा थे लेकिन वो अभी AEW में नज़र आ रहे हैं।1- शादी नहीं हुई: WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन की अभी सिंगल हैं View this post on Instagram Instagram Postलिव मॉर्गन WWE की सबसे लोकप्रिय और चर्चित स्टार्स में से एक हैं। फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। मॉर्गन इस समय Raw ब्रांड का मुख्य हिस्सा हैं और वो टॉप चैंपियन हैं। मॉर्गन अभी 30 साल की हैं लेकिन उनकी अभी तक शादी देखने को नहीं मिली है।लिव मॉर्गन सिंगल हैं और सिर्फ अपने रेसलिंग करियर पर ध्यान दे रही हैं। इसके पहले वो एन्ज़ो अमोरे के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन दोनों अलग हो गए। इसके अलावा लिव के बो डैलस को डेट करने की भी अफवाहें थी, जिन्हें विमेंस वर्ल्ड चैंपियन ने पूरी तरह से गलत बताया। देखकर लग रहा है कि लिव अभी सिर्फ WWE रन को बेहतर बनाने पर मेहनत कर रही हैं।