Former AEW Stars Can Return Soon WWE: WWE में पिछले कुछ समय में कई सारे पूर्व AEW स्टार्स ने कदम रखा है। 2025 में पेंटा (Penta) और रिकी सेंट्स (Ricky Saints) ने ऑल एलीट रेसलिंग का दामन छोड़ने के बाद WWE में डेब्यू किया। यह चीज आने वाले समय में भी जारी रह सकती है, जहां कुछ रिटर्न, तो कुछ डेब्यू हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 2 पूर्व AEW सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WWE में जल्द वापसी कर सकते हैं और 1 जिनका कुछ ही दिनों में डेब्यू होने वाला है। 2- WWE में वापसी कर सकते हैं: पूर्व AEW स्टार रुसेव का रिटर्न करीब लग रहा हैरुसेव को WWE ने 2020 में रिलीज कर दिया था। वो लगभग 5 साल तक AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट में रहे और वहां मिरो नाम से काम किया। हालांकि, रुसेव को कभी भी उनकी क्षमता के अनुसार पुश नहीं मिला। इसी वजह से वो AEW में अपने कॉन्ट्रैक्ट के आखिरी कुछ महीनों में लड़ते हुए दिखाई नहीं दिए। फरवरी 2025 में खबर सामने आई कि उनका AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। फैंस इसके बाद से ही रुसेव को WWE में रिटर्न करते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में PWlnsider ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रुसेव ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। ऐसे में उनका जल्द ही WWE में रिटर्न देखने को मिल सकता है। कंपनी द्वारा उन्हें शायद WrestleMania 41 के बाद लाया जा सकता है। वो यहां से नई शुरुआत कर सकते हैं और अपनी अलग छाप छोड़ने का प्रयास कर सकते हैं।1- WWE में कुछ दिनों में डेब्यू होने वाला है: पूर्व AEW स्टार पेंटा SmackDown में आएंगे नज़र View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में काफी हफ्तों से रे फीनिक्स से जुड़े वीडियो पैकेज देखने को मिल रहे थे। इसी वजह से फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे थे। WWE ने ब्लू ब्रांड के आखिरी एपिसोड द्वारा बड़ा ऐलान कर दिया। रे फीनिक्स का अब ऑफिशियल तौर पर डेब्यू होने वाला है। वो SmackDown के अगले एपिसोड में एक्शन में दिखाई देने वाले हैं। रे ने AEW में 5 साल तक काम किया और वो बेहद सफल रहे। जनवरी 2025 को रे फीनिक्स के भाई पेंटा ने Raw में डेब्यू किया। वो इस समय रेड ब्रांड में अपने काम से प्रभावित कर रहे हैं। अब फैंस को उसी तरह से उनके भाई से भी उम्मीद है। रे फीनिक्स एक तगड़े लूचाडोर स्टार हैं। Raw में काफी लूचाडोर हैं लेकिन SmackDown में इसकी कमी थी। इसी के चलते रे फीनिक्स आकर प्रभावित करते हुए काफी जल्दी WWE द्वारा बड़ा पुश हासिल कर सकते हैं। 1- WWE में जल्द वापसी कर सकते हैं: पूर्व AEW स्टार एलिस्टर ब्लैक का रिटर्न करीब है View this post on Instagram Instagram Postएलिस्टर ब्लैक ने WWE के NXT ब्रांड में शानदार काम किया लेकिन मेन रोस्टर पर उतने सफल नहीं रहे। WWE ने उन्हें 2021 में रिलीज कर दिया और इसी साल वो AEW का हिस्सा बन गए। उनका AEW में रन कुछ खास नहीं रहा और उम्मीद के अनुसार उन्हें पुश नहीं मिल पाया। ब्लैक हमेशा से ही ट्रिपल एच के फेवरेट स्टार्स में से एक रहे हैं। फरवरी 2025 में खबर आई कि उनका AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। WWE के SmackDown ब्रांड में इसके बाद से ही कुछ वीडियो पैकेज देखने को मिल रहे हैं। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि यह एलिस्टर ब्लैक से जुड़े हुए हैं। उनकी वापसी बेहद करीब लग रही है। वो आने वाले किसी भी एपिसोड में अपना रिटर्न कर सकते हैं। ब्लैक के पास एक डरावना लुक और जबरदस्त कैरेक्टर है। इसी वजह से वो तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं।