Matches Book WrestleMania Can Change: WWE WrestleMania 41 के लिए अभी तक 9 मुकाबलों का ऐलान किया जा चुका है। 19 और 20 अप्रैल को मेगा इवेंट का आयोजन होगा। आने वाले हफ्तों में कुछ अन्य मैचों की घोषणा की जा सकती है। फैंस का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बदलाव की संभावना भी बन रही है। कहानी के हिसाब से देखा जाए तो कुछ भी हो सकता है। इस आर्टिकल में हम WrestleMania 41 में बुक किए गए 2 मैचों की बात करेंगे जिनमें बदलाव हो सकता है और 1 जिसमें खतरनाक शर्त जोड़ी जा सकती है।#3 बदलाव हो सकता है: WWE WrestleMania 41 के मैच कार्ड में हो सकती है रिया रिप्ली की एंट्री View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 41 में इयो स्काई अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। इसमें बदलाव होना लगभग पक्का है। रिया रिप्ली भी टाइटल मैच हासिल करने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में स्काई के खिलाफ उन्हें रीमैच मिला था। हालांकि, मुकाबला डबल DQ से खत्म हो गया। ब्लेयर मुकाबले में रेफरी बनी हुई थीं। इनकी कहानी में आगे मजेदार चीजें देखने को मिल सकती हैं। रिप्ली भी अंत में किसी तरीके से मुकाबले में जुड़ सकती हैं।#2 शर्त जोड़ी जा सकती है: WWE स्टार लोगन पॉल और एजे स्टाइल्स को बनाया जा सकता है रोमांचक View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 41 में लोगन पॉल और एजे स्टाइल्स के बीच मैच बुक कर दिया गया है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में इसे ऑफिशियल किया गया। आप सभी जानते हैं कि दोनों तगड़े स्टार हैं और रिंग में जबरदस्त एक्शन दिखाने में पूरी तरह से सक्षम हैं। WWE द्वारा इनके मैच को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए कोई खतरनाक शर्त जोड़ी जा सकती है। आगामी हफ्तों में दोनों का आमना-सामना जरूर होगा। वहां पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। खुद स्टाइल्स ही शर्त के बारे में अपनी राय दे सकते हैं। #1 बदलाव हो सकता है: WWE WrestleMania 41 में होगा यूएस चैंपियनशिप मैच View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में ब्रॉन स्ट्रोमैन और जेकब फाटू के बीच यूएस टाइटल के लिए नंबर वन कंटेंडर्स लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ था। मैच काफी तगड़ा रहा और अंत में फाटू ने जीत हासिल कर ली। अब वो मेगा इवेंट में एलए नाइट को यूएस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे। इस मुकाबले में भी बदलाव की संभावना है। ब्रॉन स्ट्रोमैन आसानी से हार नहीं मानने वाले हैं। वो मैच में जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। सोलो सिकोआ और फाटू के बीच भी चीजें सही नहीं चल रही हैं। सिकोआ बड़ा गेम खेल सकते हैं।