Reasons Solo Sikoa Should Become Undisputed WWE Champion Or Not: सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) इस साल WWE SummerSlam में अपने करियर के सबसे बड़े मैच का हिस्सा होने वाले हैं। सोलो को इस बड़े इवेंट में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका मिलने वाला है। ऐसा लग रहा है कि इस मुकाबले में जमकर बवाल देखने को मिल सकता है।देखा जाए तो इस मैच के दौरान सिकोआ के पास ब्लडलाइन का सपोर्ट भी मौजूद होगा। यही कारण है कि कई लोग उनके इस मुकाबले में नया अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने की अटकलें लगा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों सोलो सिकोआ को SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनाना चाहिए और 2 क्यों नहीं बनाना चाहिए।1- सोलो सिकोआ को SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन नहीं बनाना चाहिए: कोडी रोड्स लंबे समय तक चैंपियन बने रहना डिजर्व करते हैं View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स WrestleMania XL में रोमन रेंस को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने थे। हालांकि, कोडी के लिए चैंपियन बनने का सफर इतना आसान नहीं था। द अंडरटेकर, जॉन सीना और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गजों ने रोड्स को रोमन को हराने में मदद की थी।अमेरिकन नाईटमेयर को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने हुए 100 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। फिलहाल कोडी रोड्स चैंपियन के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। यही कारण है कि SummerSlam में सोलो सिकोआ के हाथों कोडी का टाइटल रन अंत करने की जगह उन्हें लंबे समय तक चैंपियन बनाए रखना चाहिए।1- सोलो सिकोआ को SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनाना चाहिए: टॉप स्टार के रूप में पूरी तरह स्थापित करने के लिए View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ को टॉप स्टार के रूप में बड़ा पुश मिलना शुरू हो गया। सोलो मौजूदा समय में ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ के रूप में रोमन को रिप्लेस कर चुके हैं। हालांकि, सिकोआ को अभी खुद को टॉप स्टार के रूप में साबित करना बाकी है।अगर ट्राइबल चीफ SummerSlam जैसे बड़े स्टेज पर कोडी रोड्स को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनते हैं तो इससे वो खुद को टॉप स्टार के रूप में स्थापित कर लेंगे। देखा जाए तो सोलो सिकोआ के पास ब्लडलाइन का सपोर्ट है। यही कारण है कि वो चैंपियन बन जाते हैं तो रोमन की तरह उनसे भी टाइटल वापस लेना मुश्किल हो जाएगा।2- सोलो सिकोआ को SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन नहीं बनाना चाहिए: उन्हें काफी बिल्ड करने की जरूरत हैसोलो सिकोआ को मौजूदा समय में टॉप स्टार की तरह बुक किया जाना शुरू हो चुका है। हालांकि, ऐसा होते हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं। देखा जाए तो सोलो ने बड़ा पुश मिलने की शुरूआत होने के बाद से ही अभी ज्यादा सिंगल्स मैच नहीं लड़े हैं।यही कारण है कि सिकोआ को वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने से पहले उन्हें काफी बिल्ड करने की जरूरत है। बता दें, सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन का लीडर बनने के बाद से अभी तक केवल एक सिंगल्स मैच जीता है। यह मैच 14 जून को हुए SmackDown में हुआ था जहां उन्होंने केविन ओवेंस को हराया था।2- सोलो सिकोआ को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनाना चाहिए: भविष्य में रोमन रेंस के हाथों उनके टाइटल रन का अंत करने के लिए View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ पहले ही अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने का दावा कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने रोमन रेंस को उनसे यह टाइटल जीतने की चुनौती दे दी है। ऐसा लग रहा है कि रोमन SummerSlam में वापसी करते हुए सोलो के साथ फिउड की शुरूआत कर सकते हैं।अगर सिकोआ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनते हैं तो रेंस के साथ उनका फिउड और भी रोचक हो जाएगा। इसके बाद कंपनी को भविष्य में रोमन रेंस के हाथों सोलो सिकोआ का टाइटल रन अंत करने के लिए बुक करना चाहिए। इस स्थिति में रोमन का सोलो से बदला पूरा हो जाएगा।