Solo Sikoa End Bloodline: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने WWE Raw के Netflix प्रीमियर पर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) से उला फाला हासिल कर लिया था। इस वजह से रोमन एकमात्र ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। सोलो उला फाला हारने के बाद इस हफ्ते SmackDown में पहली बार नज़र आए। सिकोआ ब्लू ब्रांड में नाखुश दिखाई दिए और बिना कुछ कहे चले गए। देखा जाए तो नए ब्लडलाइन लीडर की इस हरकत की वजह से उनके फैक्शन का अंत होने की संभावना बढ़ चुकी है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 2 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों सोलो सिकोआ को WWE में नए ब्लडलाइन का अंत करना चाहिए और 2 क्यों नहीं करना चाहिए।2- सोलो सिकोआ को WWE में नए ब्लडलाइन का अंत नहीं करना चाहिए: वो अकेले रोस्टर पर दबदबा बनाए नहीं रख पाएंगे View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ को हील सुपरस्टार होने की वजह से रोस्टर पर दबदबा बनाए रखना काफी पसंद है। सोलो नए ब्लडलाइन के साथ मिलकर यह काम बखूबी करते हुए आए हैं। इस हफ्ते SmackDown में भी नए ब्लडलाइन मेंबर्स बवाल मचाते हुए दिखाई दिए थे।अगर सिकोआ नए ब्लडलाइन का अंत कर देते हैं तो यह चीज उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहेगी। देखा जाए तो सोलो सिकोआ अकेले होने पर अपना दबदबा बनाकर नहीं रख पाएंगे। संभव यह भी है कि सोलो के दुश्मन उनके अकेले होने का फायदा उठाकर उनकी हालत खराब करते हुए दिखाई दे सकते हैं।2- सोलो सिकोआ को WWE में नए ब्लडलाइन का अंत कर देना चाहिए: उनके पास उला फाला नहीं रह गई है View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने WrestleMania XL के बाद नए ब्लडलाइन को बनाया था। उस वक्त सोलो के पास उला फाला थी और इस वजह से उन्हें ट्राइबल चीफ का दर्जा मिल गया था। हालांकि, सिकोआ उला फाला हारने की वजह से अब ट्राइबल चीफ नहीं रहे हैं।इस वजह से उनका नए ब्लडलाइन को जारी रखने का मतलब नहीं बनता है। यही कारण है कि सोलो सिकोआ का नए ब्लडलाइन को अंत कर देना ही सही रहेगा। वैसे भी, सोलो का ट्राइबल चीफ पद गंवाने की वजह से अपने साथियों को कंट्रोल करना मुश्किल होगा।2- सोलो सिकोआ को WWE में नए ब्लडलाइन का अंत नहीं करना चाहिए: उनके पास अभी भी उला फाला हासिल करने का ऑप्शन है View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ के उला फाला गंवाने की वजह से उनके नए ब्लडलाइन के लिए जरूर मुश्किलें आ चुकी हैं। हालांकि, सिकोआ के लिए अभी सभी रास्ते बंद नहीं हुए हैं। उनके पास अभी भी रोमन रेंस को रीमैच के लिए चैलेंज करके उला फाला वापस हासिल करने का ऑप्शन है।इस वजह से सोलो को नए ब्लडलाइन तोड़ने की जगह रोमन के खिलाफ उला फाला के लिए रीमैच पाने पर ध्यान देना चाहिए। अगर सोलो सिकोआ को रीमैच मिल जाता है तो उन्हें नए ब्लडलाइन के साथ मिलकर बेहतर प्लान तैयार करना चाहिए। इस स्थिति में सोलो के साथियों को इस बार उन्हें रोमन से उला फाला वापस दिलाने में कामयाबी मिल सकती है।2- सोलो सिकोआ को WWE में नए ब्लडलाइन का अंत करना चाहिए: उन्हें अपने साथियों के साथ रोमन रेंस के फैक्शन को जॉइन करना चाहिएजैसा कि हमने बताया कि रोमन रेंस उला फाला हासिल करने की वजह से एकमात्र ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। नियमों के मुताबिक अब सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स का रोमन को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करने का मतलब बनता है। सोलो ने भी ट्राइबल कॉम्बैट मैच हारने की स्थिति में रेंस को एक्नॉलेज करने की बात कही थी।हालांकि, सिकोआ को रोमन रेंस को एक्नॉलेज करने के साथ-साथ अपने साथियों के साथ मिलकर उनके फैक्शन को जॉइन कर लेना चाहिए। इस स्थिति में सोलो सिकोआ & टीम का बेबीफेस टर्न हो जाएगा। यही नहीं, असली ब्लडलाइन की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।