2 कारण क्यों Gunther को WWE WrestleMania 41 से पहले वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल हारना चाहिए और 2 क्यों नहीं

WWE
क्या WrestleMania 41 तक गुंथर चैंपियन बन रहेंगे? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Gunther Should Lose Or Not: WWE WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। इससे पहले 1 मार्च को Elimination Chamber होगा। वहां से मेनिया के लिए कई मुकाबले सामने आ जाएंगे। गुंथर (Gunther) मौजूदा समय में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। पिछले साल SummerSlam में उन्होंने टाइटल हासिल किया था। अब उनका चैंपियनशिप रन कब खत्म होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। इस आर्टिकल में हम उन दो कारणों पर नज़र डालेंगे कि क्यों द रिंग जनरल को WrestleMania 41 से पहले वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल हारना चाहिए और दो क्यों नहीं।

Ad

#1 हारना चाहिए: WWE फैंस जे उसो और गुंथर के बीच अब मैच देखना पसंद नहीं करेंगे

Ad

हाल ही में जे उसो ने मेंस रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया था। लगभग ये पक्का है कि वो गुंथर को ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए WrestleMania 41 में चुनौती पेश करेंगे। इन दोनों के बीच पहले भी मुकाबले हो चुके हैं। हालिया समय की बात करें तो पिछले महीने Saturday Night's Main Event में जे को हार मिली थी। इस लिहाज से देखा जाए तो अब मेनिया में इनका मैच देखना फैंस पसंद नहीं करेंगे। ये एक कारण है कि द रिंग जनरल को टाइटल हार जाना चाहिए।

#1 नहीं हारना चाहिए: WWE WrestleMania 41 का मेन इवेंट गुंंथर डिजर्व करते हैं

Ad

गुंथर का मेन रोस्टर का सफर बहुत ही खास रहा है। 666 दिन तक वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे थे। SummerSlam 2024 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के बाद से उनका कद और बढ़ गया है। उन्होंने अपने साथ-साथ टाइटल को भी ऊपर उठा दिया है। अपने काम से अभी तक गुंथर ने वाहवाही लूटी है। इस लिहाज से देखा जाए तो WrestleMania 41 में चैंपियनशिप के साथ जाना वो डिजर्व करते हैं। कंपनी ने उन्हें मेन इवेंट करने का मौका देना चाहिए।

#2 हारना चाहिए: क्या रोड टू WrestleMania 41 के दौरान WWE फैंस को मिलेगा सरप्राइज?

Ad

सभी को लग रहा है कि गुंथर अभी टाइटल नहीं हारेंगे और वो WrestleMania 41 में इसे डिफेंड करेंगे। सोचिए अगर रोड टू WrestleMania 41 के दौरान द रिंग जनरल चैंपियनशिप हार गए तो क्या होगा। ये फैंस के लिए बहुत बड़ सरप्राइज WWE द्वारा हो जाएगा। कंपनी के इस कदम से पूरा रेसलिंग जगत हिल सकता है। ये एक कारण है जिस वजह से गुंथर को टाइटल हारना चाहिए।

#2 नहीं हारना चाहिए: WWE के पास कोई अन्य ऑप्शन नहीं है

अगर आप रोस्टर पर नज़र डालेंगे तो फिर आपको गुंथर के अलावा कोई अन्य ऑप्शन नज़र नहीं आएंगे। कुछ स्टार्स हैं जिनके ऊपर कंपनी भरोसा कर सकती है लेकिन वो अपनी-अपनी मजूबत स्टोरीलाइन में व्यस्त हैं। WrestleMania 41 से पहले गुंथर टाइटल हारते हैं तो फिर इसे WWE का गलत कदम ही कहा जाएगा। इसके अलावा जिसे चैंपियन बनाया जाएगा वो अगर फ्लॉप साबित हुआ तो फिर बड़ा नुकसान हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications