रोमन रेंस (Roman Reigns) के सामने इस समय WWE में दो विरोधी मौजूद हैं। जॉन सीना (John Cena) ने वापसी करते हुए रोमन रेंस को चुनौती दी। रोमन रेंस ने उनके चैलेंज को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद फिन बैलर (Finn Balor) ने आकर रोमन रेंस को चैलेंज किया और रेंस ने उनकी चुनौती को स्वीकारा। जॉन सीना और फिन बैलर दोनों ही काफी बड़े स्टार्स हैं।अब तक SummerSlam के लिए रोमन रेंस के किसी मैच का ऐलान नहीं हुआ है। रोमन के पास दो विरोधी रहेंगे। उन्होंने फिन बैलर के चैलेंज को स्वीकारा है जबकि जॉन सीना के चैलेंज को नहीं स्वीकारा है। इसके बावजूद जॉन इतनी जल्दी हार नहीं मानेंगे। उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच लड़ने के लिए ही वापसी की है।After @WWERomanReigns denied @JohnCena's #UniversalTitle request on #SmackDown, @FinnBalor emerged to confront The Head of the Table, issuing his own challenge. The Tribal Chief happily accepted. #SSWWE pic.twitter.com/CihhwWVbzX— WWE Africa (@WWEAfrica_) July 24, 2021कुछ ऐसे कारण है जिनसे लगता है कि रोमन रेंस का सामना फिन बैलर से होना चाहिए। हालांकि, कुछ कारणों की वजह से द ट्राइबल चीफ को जॉन सीना का सामना करना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से रोमन रेंस को WWE SummerSlam में जॉन सीना का सामना करना चाहिए और 2 क्यों उन्हें फिन बैलर के खिलाफ मैच लड़ना चाहिए।2- फिन बैलर का सामना करना चाहिए: मौजूदा WWE सुपरस्टार्स को बड़े इवेंट में पुश देने के लिए#FinnBalor challenges #RomanReigns Roman ACCEPTS #WWE #SmackDown pic.twitter.com/7LzifF0vdh— Ringside News (@ringsidenews_) July 24, 2021WWE में अक्सर फैंस चाहते हैं कि मौजूदा सुपरस्टार्स को पुश मिलना चाहिए। रोमन रेंस ने कई सारे मौजूदा सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़कर उनका फायदा कराया। SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में अगर रोमन रेंस और फिन बैलर के बीच मैच होगा तो फैंस निराश नहीं होंगे। बैलर को बड़े इवेंट में मौका मिलेगा तो यह अच्छी चीज़ रहेगी।WWE को अभी टॉप स्टार्स की जरूरत है। जॉन सीना कुछ समय बाद फिर WWE से गायब हो जाएंगे। अगर बैलर को मौका मिलेगा तो फिर आगे जाकर उनका कद बढ़ जाएगा। इस वजह से WWE को भविष्य में फायदा होगा। रोमन रेंस और फिन बैलर के बीच मैच होता है तो उनकी दुश्मनी को आगे बढ़ाया जा सकता है।