2 सुपरस्टार्स जिनकी WWE SummerSlam में होने वाले कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ मैच में वापसी हो सकती है और 1 जिनका डेब्यू हो सकता है

Ujjaval
WWE SummerSlam में कुछ रिटर्न और डेब्यू हो सकते हैं (Photo: WWE.com)
WWE SummerSlam में कुछ रिटर्न और डेब्यू हो सकते हैं (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Return or Debut in Cody Rhodes vs Solo Sikoa Match: WWE SummerSlam 2024 के लिए फैंस बहुत उत्साहित नज़र आ रहे हैं। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के बीच इस शो में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलने वाला है। फैंस इस मैच के लिए बहुत उत्साहित दिख रहे हैं। इस मुकाबले का सोलो के लिए काफी महत्व होगा।

Ad

सिकोआ पहली बार किसी बड़े इवेंट में टॉप टाइटल के लिए चैलेंज करने जा रहे हैं। इस टाइटल मैच में बवाल मच सकता है। कुछ स्टार्स की वापसी और डेब्यू यहां संभव है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनकी SummerSlam में होने वाले कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ मैच में वापसी हो सकती है और एक जिनका डेब्यू देखने को मिल सकता है।

1- वापसी हो सकती है: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस नज़र आ सकते हैं

Ad

रोमन रेंस WrestleMania XL के बाद से नज़र नहीं आए हैं और फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर कब्जा जमा लिया है और वो हेड ऑफ द टेबल बन गए हैं। उन्होंने रोमन रेंस को भी धमकी दी हुई है। यह चीज़ शायद ट्राइबल चीफ को पसंद नहीं आई होगी। वो इसी कारण सोलो के करियर के सबसे बड़े मैच के दौरान दखल दे सकते हैं।

वो SummerSlam 2024 में चौंकाने वाली वापसी करते हुए सोलो सिकोआ पर हमला कर सकते हैं या उनकी हार का कारण बन सकते हैं। फैंस को यह चीज़ बहुत पसंद आएगी। रोमन अगर वापसी करते हैं, तो उन्हें मिल रहा पॉप हर किसी के दिमाग में अपनी जगह बना लेगा। इसी वजह से रोमन को जरूर वापसी करते हुए नए ट्राइबल चीफ के खिलाफ जाना चाहिए।

1- डेब्यू हो सकता है: हिकुलियो ने WWE के साथ हाल ही में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है

Ad

कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हिकुलियो ने WWE के साथ हाल ही में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। वो टामा टोंगा और टांगा लोआ के भाई हैं। दोनों ही इस समय द ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा हैं। कोडी रोड्स जरूर सोलो सिकोआ के खिलाफ मैच में अपनी जीत की पूरी कोशिश करेंगे। वो इसी बीच जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स के दखल की उम्मीद लगाए बैठे होंगे।

संभव है कि जब मैच में ब्लडलाइन के सदस्यों का दखल हो, तो अमेरिकन नाईटमेयर उनके खिलाफ खुद को संभाल लें लेकिन वो हिकुलियो के लिए शायद तैयार नहीं होंगे। हिकुलियो अपना डेब्यू करते हुए रोड्स पर हमला कर सकते हैं। इसी चीज़ का फायदा सोलो सिकोआ को मिल सकता है और वो सभी को हैरान करते हुए चैंपियन बन सकते हैं। हिकुलियो संभावित तौर पर WWE द्वारा ट्रेडमार्क किए गए टाला टोंगा नाम से नज़र आ सकते हैं।

2- वापसी कर सकते हैं: जिमी उसो सीधा WWE SummerSlam 2024 में नज़र आ सकते हैं

Ad

जिमी उसो को सोलो सिकोआ ने WrestleMania XL के बाद वाले SmackDown में हमला करके फैक्शन से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिमी इसके बाद से चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर हैं। फैंस उन्हें जल्द ही वापसी करते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट में बताया गया था कि जिमी उसो लड़ने के लिए क्लियर हो गए हैं

WWE इसी वजह से उन्हें SummerSlam 2024 में ला सकता है। वो वापसी करते हुए सोलो सिकोआ की हार का कारण बन सकते हैं और खुद पर हुए हमले का बदला ले सकते हैं। यह चीज़ भी संभव है कि जिमी और रोमन साथ में वापसी करें। वो यहां नए ब्लडलाइन को दखल देने से रोक सकते हैं और सोलो का इससे ध्यान भटक सकता है। यही रोड्स के खिलाफ उनकी हार का कारण भी बनकर सामने आ सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications