2024 में WWE से बाहर हुए 2 सुपरस्टार्स जिन्होंने Roman Reigns को सिंगल्स मैच में हराया है और 1 जिन्हें शिकस्त मिली

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस को कुछ पूर्व स्टार्स ने हराया है (Photo: WWE.com)
WWE में रोमन रेंस को कुछ पूर्व स्टार्स ने हराया है (Photo: WWE.com)

Stars Gone WWE 2024 Won or Lost Against Roman Reigns: WWE के लिए 2024 काफी अच्छा रहा लेकिन कुछ रेसलर्स को इस साल रिलीज होना पड़ा। इस बीच कुछ खुद ही WWE छोड़कर चले गए। WWE से बाहर हुए इन सभी स्टार्स ने अपनी स्किल्स दिखाने का प्रयास किया। इसी बीच चुनिंदा रेसलर्स को रोमन रेंस जैसे बड़े रेसलर के खिलाफ लड़ने का चांस मिला। इस आर्टिकल में हम 2024 में WWE से बाहर हुए 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने रोमन रेंस को सिंगल्स मैच में हराया हुआ है और 1 जिन्हें शिकस्त मिली है।

Ad

2- रोमन रेंस को हराया है: WWE में बैरन कॉर्बिन को मिल चुकी है OTC पर जीत

youtube-cover
Ad

बैरन कॉर्बिन ने 2012 में WWE में कदम रखा था और इसके बाद उन्होंने कई सालों तक काम किया। 2024 में आखिर WWE ने उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया और इसी के चलते उनका सफर खत्म हो गया। बता दें कि उनकी रोमन रेंस के साथ भी दुश्मनी रही है। रोमन रेंस और बैरन कॉर्बिन के बीच SmackDown के FOX पर डेब्यू के बाद चली स्टोरीलाइन फैंस को जरूर याद होगी।

उनके बीच काफी सारे मैच देखने को मिले थे और उन्होंने मिलकर प्रभावित किया। नवंबर 2019 में SmackDown के एक एपिसोड में कॉर्बिन ने रोमन को हराया था। बाद में TLC 2019 में भी कॉर्बिन को रोमन रेंस पर पिनफॉल के जरिए जीत थी। यह रोमन के करियर की सबसे बड़ी हार में से एक रही थी और काफी समय तक कॉर्बिन ही रोमन को पिन करने वाले आखिरी स्टार थे लेकिन 2023 में जे उसो वो रेसलर बन गए। इसके बाद से रोमन को कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ पिन कर चुके हैं।

1- रोमन रेंस ने हराया है: WWE से रिलीज हो चुके जिंदर महल को मिली है करारी हार

youtube-cover
Ad

जिंदर महल मौजूदा समय में WWE का हिस्सा नहीं हैं। अप्रैल 2024 में उन्हें WWE ने रिलीज करने का फैसला किया। महल इस समय इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम करते हुए अपना नाम बना रहे हैं। महल भी रोमन रेंस के बड़े दुश्मन रहे हैं। रोमन रेंस और जिंदर महल की स्टोरीलाइन काफी चर्चा एक विषय रही थी।

भारतीय मूल के जिंदर महल ने WWE में रहते हुए काफी अच्छा काम किया और वो चैंपियन बनने में भी सफल हुए थे। 2018 में ड्राफ्ट के बाद जिंदर महल और रोमन रेंस के बीच एक प्रॉपर स्टोरीलाइन देखने को मिली थी। यहां उनके बीच Money in the Bank 2018 में मैच देखने को मिला था। रेंस ने इस मुकाबले में बड़ी जीत प्राप्त की थी। इसके पहले रोमन का 2017 में महल से मैच हुआ था। यहां भी रोमन ही जीते थे।

1- रोमन रेंस को हराया है: पूर्व WWE स्टार बॉबी लैश्ले ने हासिल की थी बड़ी जीत

youtube-cover
Ad

बॉबी लैश्ले ने अगस्त 2024 में अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के साथ ही WWE को अलविदा कह दिया और इस समय वो AEW का हिस्सा बने हुए हैं। बॉबी लैश्ले ने 2018 में WWE में वापसी की थी और इसके बाद वो रोमन रेंस के साथ एक स्टोरीलाइन का हिस्सा बने थे। दोनों के बीच Extreme Rules 2018 में मैच देखने को मिला।

लैश्ले ने कुछ समय पहले ही वापसी की थी और ऐसे में किसी ने नहीं सोचा था कि WWE के बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस को हार मिल जाएगी। सभी ने लैश्ले पर रोमन की जीत की उम्मीद लगाई थी। अंत में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला क्योंकि बॉबी लैश्ले ने स्पीयर लगाकर रेंस को धराशाई कर दिया और जीत प्राप्त की। रोमन की यह काफी बड़ी हार थी लेकिन लैश्ले को इस जीत से फायदा हुआ। भले ही अगले मैच में रोमन ने उन्हें हरा दिया लेकिन ऑल माइटी का उन्हें क्लीन हराना बड़ी बात थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications