2 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE Crown Jewel 2024 में प्रभावित किया और 2 जो फ्लॉप रहे

WWE
WWE Crown Jewel 2024 के मेन इवेंट में आया मजा (Photo: WWE.com)

Superstars Impressed And Flopped Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 जोरदार रहा। शो के लिए कंपनी ने कुल सात मुकाबले बुक किए थे। हालांकि, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का मैच नहीं हो पाया। रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ को चौंकाने वाली हार मिली। Crown Jewel में कुछ सुपरस्टार्स ऐसे थे जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता। हालांकि, कुछ ने अपने प्रदर्शन से बहुत ज्यादा निराश किया। इस आर्टिकल में हम ऐसे दो सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो Crown Jewel में फ्लॉप साबित हुए और 3 जिन्होंने प्रभावित किया।

Ad

#1 WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस फ्लॉप साबित हुए

Ad

Crown Jewel 2024 रोमन रेंस के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। पूरे मुकाबले के दौरान ज्यादातर वो कॉर्नर पर ही खड़े दिखाई दिए। अंत में सोलो सिकोआ ने उनकी हालत खराब की। सिकोआ ने उन्हें पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इस चीज की उम्मीद किसी को नहीं थी। राइवलरी बिल्डअप के दौरान रोमन का प्रदर्शन शानदार रहा था लेकिन वो शो में फ्लॉप रहे। उनके निराशाजनक एक्शन को देखकर फैंस का भी दिल टूट गया होगा।

#1 WWE Crown Jewel 2024 में जेकब फाटू ने प्रभावित किया

Ad

जेकब फाटू की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। सिक्स-मैन टैग टीम मैच में ज्यादातर वो ही छाए रहे। अपनी ताकत के बल पर उन्होंने एक बार फिर बता दिया है कि उनका सामना करना आसान नहीं है। मुकाबले में सोलो सिकोआ और टामा टोंगा को उनकी वजह से काफी मजबूती मिली। मैच में नई ब्लडलाइन को कई बार उन्होंने ही वापसी कराई। उम्मीद है कि वो आगे भी ऐसा ही काम करते रहेंगे।

#2 WWE Crown Jewel 2024 में नाया जैक्स फ्लॉप साबित हुईं

Ad

Crown Jewel 2024 में नाया जैक्स का मुकाबला लिव मॉर्गन के साथ हुआ था। दोनोंं के बीच विमेंस Crown Jewel चैंपियनशिप के लिए टक्कर हुई। मुकाबले में नाया का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा। एक चैंपियन के होने के नाते दमदार एक्शन उनका देखने को नहीं मिला। मैच से पहले प्रेडिक्ट किया जा रहा था कि वो आसानी से लिव के ऊपर जीत हासिल कर लेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।

#2 WWE Crown Jewel 2024 में कोडी रोड्स ने प्रभावित किया

मेन इवेंट में कोडी रोड्स और गुंथर के बीच Crown Jewel चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। कोडी फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे। उन्होंने WWE यूनिवर्स को बिल्कुल निराश नहीं किया और अजेय साबित हुए। खासतौर पर मैच के अंतिम पलों में उनका जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। यही वजह है कि गुंथर के ऊपर धमाकेदार जीत उन्हें मिली। रोड्स का मुकाबले में एक फाइटिंग चैंपियन वाला रूप देखने को मिला।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications