Stars Who Should Have Win & Will Not Harmed Lose: WWE Survivor Series 2024 के लिए सभी तैयार हैं। फैंस, सुपरस्टार्स और कंपनी ने कमर कस ली है। शो में कुल पांच मुकाबले देखने को मिलेंगे। ब्लडलाइन WarGames मैच को देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। इसके अलावा तीन बड़े चैंपियनशिप मुकाबले भी होंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 2 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में जरूर जीतना चाहिए और 2 जिन्हें हारने से नुकसान नहीं होगा।#1 जीतना चाहिए: क्या WWE Survivor Series 2024 में रोमन रेंस को मिलेगी जीत? View this post on Instagram Instagram PostWWE Survivor Series 2024 में होने वाले ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम की टक्कर सोलो सिकोआ की टीम से होगी। रोमन और उनके साथियों का साथ देने के लिए सीएम पंक तैयार हैं। वहीं सिकोआ के साथ ब्रॉन्सन रीड भी हैं। इस महीने की शुरूआत में हुए Crown Jewel में रोमन और द उसोज़ को नई ब्लडलाइन ने हराया था। अब अगर ब्लडलाइन WarGames मैच में भी हार मिल गई तो फिर रेंस को नुकसान पहुंच सकता है। इस वजह से ही उन्हें आगामी इवेंट में जरूर जीतना चाहिए। #1 नुकसान नहीं होगा: WWE Survivor Series 2024 में हार से सोलो सिकोआ को ज्यादा दिक्कत नहीं होनी चाहिएWrestleMania XL के बाद अपनी नई ब्लडलाइन के साथ सोलो सिकोआ छाए हुए हैं। हर हफ्ते वो चर्चा का विषय रहे हैं। सोलो को कुछ बड़े मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन इससे उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। वो फैंस के बीच लगातार बने रहे हैं। Crown Jewel 2024 में उन्होंने रोमन रेंस को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद तो उनका कद और बढ़ गया था। अब अगर ब्लडलाइन WarGames मैच में उन्हें हार मिलती है तो फिर ज्यादा नुकसान देखने को नहीं मिलेगा। #2 जीतना चाहिए: WWE ने शिंस्के नाकामुरा को अब बड़ा पुश देना चाहिएशिंस्के नाकामुरा के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं। टैलेंटेड होने के बावजूद उन्हें आगे नहीं बढ़ाया गया। वो चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं। हाल ही में उन्होंने WWE SmackDown में 208 दिन बाद वापसी की है। Survivor Series 2024 में एलए नाइट उनके खिलाफ अपनी यूएस चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। कंपनी ने इस बार नाकामुरा को निराश नहीं करना चाहिए। शिंस्के को जरूर चैंपियन बनना चाहिए। #2 नुकसान नहीं होगा: WWE में लुडविग काइजर को थोड़ा और इंतजार करना चाहिए View this post on Instagram Instagram PostSurvivor Series 2024 में ब्रॉन ब्रेकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को शेमस और लुडविग काइजर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये मुकाबला बहुत तगड़ा होगा। लुडविग काइजर मुकाबला हारते हैं तो उन्हें नुकसान नहीं होगा। काइजर को अभी मुख्य मैचों में और काम करने की जरूरत है। WWE द्वारा इतनी जल्दी उनके ऊपर भरोसा नहीं जताया जाएगा। हार के बाद भी फैंस के बीच काइजर की छवि वैसी की वैसी ही रहेगी।