2 Superstars जो WWE से एमएमए में गए और दो जो MMA से रेसलिंग में आए

WWE में समय-समय पर कई MMA स्टार्स आकर सफलता प्राप्त करते रहे हैं
WWE में समय-समय पर कई MMA स्टार्स आकर सफलता प्राप्त करते रहे हैं

WWE या दुनिया के अन्य प्रो रेसलिंग प्रमोशंस को खेलों की कैटेगरी में ना जोड़कर स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट बिजनेस से जोड़ा जाता है। मगर प्रो रेसलर्स को भी अन्य खेलों के एथलीट्स की तरह रिंग में कड़ी मेहनत करनी होती है और उन्हें हमेशा मैचों के दौरान चोट लगने की संभावना बनी रहती है।

Ad

WWE को चाहे स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जोड़ा जाता हो, लेकिन यहां समय-समय पर दूसरे खेलों के एथलीट्स आते रहे हैं, जिनमें से कुछ ने प्रो रेसलिंग में अपार सफलता हासिल की। कई MMA एथलीट्स भी यहां चैंपियन बन चुके हैं, इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 2 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जो WWE में सफलता प्राप्त करने के बाद MMA में गए और 2 जो MMA से WWE में आए।

#)रोंडा राउजी - MMA से WWE में आईं

Ad

रोंडा राउजी के कॉम्बैट स्पोर्ट्स करियर की शुरुआत जूडो से शुरू हुई। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक्स की 70 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। राउजी ने साल 2011 में अपना प्रोफेशनल MMA डेब्यू किया और अपने शानदार करियर में उन्होंने 12-2 का रिकॉर्ड कायम किया, वो इसके अलावा UFC और Strikeforce नाम के प्रमोशंस में विमेंस बेंटमवेट चैंपियन भी रहीं।

वहीं WWE में उन्होंने अपना इन-रिंग डेब्यू WrestleMania 34 में किया, जहां उन्होंने कर्ट एंगल के साथ टीम बनाकर ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन की टीम को हराया था। उससे अगले साल उन्होंने बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के साथ मिलकर WrestleMania को हेडलाइन कर इतिहास रचा और WWE में वो Raw विमेंस चैंपियन भी रह चुकी हैं।

#)बॉबी लैश्ले - WWE से MMA में गए

Ad

बॉबी लैश्ले के WWE करियर की शुरुआत साल 2005 में हुई थी, जहां आगे चलकर उन्होंने कई बड़े टाइटल्स जीते। आपको याद दिला दें कि उन्होंने 2008 में कंपनी छोड़ने के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कदम रखा और इस नए खेल में उन्होंने फैंस की उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया, जहां उनका रिकॉर्ड 15-2 का रहा।

उसके बाद उन्होंने प्रो रेसलिंग में वापसी कर एक इंडिपेंडेंट रेसलर के तौर पर काम किया और TNA में भी काफी समय बिताया। उनकी 2018 में WWE में वापसी हुई और रिटर्न के बाद वो कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं और साथ ही डेब्यू के 16 साल बाद पहली बार WWE चैंपियन भी बने।

#)शायना बैज़लर - MMA से WWE में आईं

Ad

शायना बैज़लर ने अपने MMA करियर की शुरुआत साल 2006 में की और अपने करियर में UFC समेत कई बड़े प्रमोशंस में काम किया। उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 15-11 का रहा। उनकी सबमिशन स्किल्स शानदार रही हैं, जिनका प्रयोग अक्सर उन्हें WWE में भी करते हुए देखा जाता है।

WWE में उनका डेब्यू साल 2017 में हुआ, जहां वो NXT विमेंस चैंपियन और 2 बार विमेंस टैग टीम चैंपियन रह चुकी हैं। वहीं इस समय वो WrestleMania 38 में नटालिया के साथ टीम बनाकर विमेंस टैग टीम चैंपियंस को चैलेंज करने की तैयारियों में जुटी हैं।

#)ब्रॉक लैसनर - WWE से MMA में गए

Ad

ब्रॉक लैसनर ने साल 2000 में WWE में कदम रखा था और कुछ समय डेवलपमेंटल ब्रांड में काम करने के बाद 2002 में उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ। मगर उन्होंने 2004 में कंपनी छोड़ने का फैसला लिया और आगे चलकर उन्होंने साल 2007 में MMA में अपना डेब्यू किया।

प्रो रेसलिंग में आने से पहले लैसनर एक एमेच्योर रेसलर हुआ करते थे, जिसकी मदद से उन्हें MMA फाइट्स में अपने विरोधियों को टेकडाउन करने में आसानी होती थी। MMA में उनका जीत-हार रिकॉर्ड 5-3 का रहा और इस दौरान वो UFC हैवीवेट चैंपियन भी बने। खैर 2012 में उन्होंने WWE में वापसी की और अभी भी इसी प्रमोशन में काम कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications