2 बड़ी चीजें जिन्हें Cody Rhodes ने WWE में साल 2024 में करके खुश किया और 2 जिन्हें नहीं करके निराश किया

WWE
कोडी रोड्स को WWE WrestleMania XL में मिली सफलता (Photo: WWE.com)

Things Cody Rhodes Did 2024 Fans Happy Or Disappointed: साल 2024 खत्म होने वाला है। WWE को अभी तक कई चीजों में सफलता मिली है। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने भी अच्छा काम किया है। कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया, जिसका उन्होंने हर कदम पर फायदा उठाया। ऐसा नहीं है कि कोडी ने सभी चीजें बढ़िया ही कीं। कुछ में उनका हाथ काफी तंग रहा। इन चीजों पर चर्चा होना लाजिमी है। खैर इस आर्टिकल में हम उन 2 बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जिन्हें कोडी ने इस साल करके खुश किया और 2 जिन्हें नहीं करके निराश किया।

Ad

#1 खुश किया: WWE Royal Rumble 2024 में बड़ी जीत

Ad

कोडी रोड्स ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए इस साल का मेंस रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया। बड़ी बात ये है कि लगातार दूसरे साल उन्होंने इस कारनामे को दोहराया। पिछले साल भी रंबल मैच के विजेता वो ही थे। कोडी ने अपने इस काम से फैंस का दिल खुश कर दिया। बहुत कम सुपरस्टार्स अपने करियर में इस तरह की उपलब्धि हासिल कर पाते हैं। उन्होंने इस साल हुए बड़े मुकाबले के अंत में दिग्गज सीएम पंक को एलिमिनेट किया था।

#1 निराश किया: WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन के साथ राइवलरी ना होना

youtube-cover
Ad

रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच राइवलरी का इंतजार फैंस बहुत समय से कर रहे हैं। अब इस साल दोनों के बीच टक्कर होना मुमकिन नहीं है। अगले साल ही शायद इस पर काम होगा। 2024 में दोनों के बीच मुकाबला होता तो फिर सभी को अच्छा लगता। ऑर्टन को अपना गुरु कोडी मानते हैं। WrestleMania XL में रोड्स के चैंपियन बनने के बाद से ही उनकी द वाइपर के साथ मैच की उम्मीदें ज्यादा बढ़ गई थीं। हालांकि, ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

#2 खुश किया: WWE WrestleMania XL में कोडी रोड्स की ऐतिहासिक जीत

Ad

रोमन रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे। इस दौरान दिग्गजों के साथ उनके मुकाबले हुए लेकिन कोई भी उन्हें मात नहीं दे पाया। ये काम आखिरकार इस साल WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने कर दिखाया। उनके इस कार्य ने WWE यूनिवर्स को खुश कर किया। रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत उन्होंने किया। पिछले साल भी उन्हें मौका मिला था लेकिन वो सफलता हासिल नहीं कर पाए।

#2 निराश किया: WWE के बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में टाइटल डिफेंड ना करके

WrestleMania XL में चैंपियन बनने के बाद से कोडी रोड्स ने अच्छा काम किया है। हालांकि, एक चीज से उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया। उन्होंने Money in the Bank, Survivor Series, Bad Blood और Crown Jewel जैसे बड़े प्रीमियम लाइव में अपना टाइटल डिफेंड नहीं किया। अगर वो ऐसा करते तो फिर उनके चैंपियनशिप रन को और ज्यादा मजबूती मिलती। साथ ही साथ फैंस का भरोसा भी उनके ऊपर बढ़ता।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications