2 WWE स्टार्स जो Roman Reigns से दुश्मनी होने के बावजूद WarGames मैच में मदद कर रहे हैं और 1 जिन्हें साथ आना चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस का कुछ स्टार्स को साथ देना चाहिए (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस का कुछ स्टार्स को साथ देना चाहिए (Photo: WWE.com)

Stars Helping Roman Reigns or Come Together: WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2024) में रोमन रेंस (Roman Reigns) का बड़ा मैच होने वाला है। वो WarGames मैच का हिस्सा होंगे, जहां सैमी ज़ेन और उसोज़ उनका साथ देंगे। उनका सामना सोलो सिकोआ के नए ब्लडलाइन से होने वाला है। सोलो की ओर से पांचवें सदस्य का ऐलान हो गया है। उनकी टीम में ब्रॉन्सन रीड रहने वाले हैं। रोमन रेंस को अभी भी एक साथी की जरूरत है।

Ad

रोमन की मदद के लिए उनके पूर्व साथी आए हैं, जो उनके बड़े दुश्मन भी रह चुके हैं। एक स्टार हैं, जिनका रोमन के साथ रिश्ता खराब रहा है लेकिन फिर भी उन्हें मदद के लिए आना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 2 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस से दुश्मनी होने के बावजूद WarGames मैच में उनकी मदद कर रहे हैं और 1 जिन्हें साथ आना चाहिए।

3- मदद कर रहे हैं: WWE दिग्गज रोमन रेंस का साथ देने के लिए परिवार के सदस्य जे उसो आगे आए

Ad

रोमन रेंस और जे उसो के बीच बड़ा इतिहास रहा है। दोनों एक ही परिवार का हिस्सा हैं और साथ काम किया है। वो ब्लडलाइन के शुरुआती सदस्य रहे हैं। इन सभी चीजों के बावजूद रोमन रेंस और जे उसो के बीच दुश्मनी भी रही है और वो कई धमाकेदार मैच दे चुके हैं। उनके बीच SummerSlam 2023 में हुआ मैच फैंस को जरूर याद होगा। उन्होंने मिलकर यहां काफी बवाल मचाया था।

जे उसो अपने भाई जिमी उसो से धोखा मिलने के बाद पूरी तरह से अलग हो गए थे। उन्होंने अपनी नई शुरुआत की लेकिन अब चीजें बदल चुकी हैं। रोमन रेंस को साथ ही जरूरत थी और जे उसो को भी नए ब्लडलाइन से बदला लेना था। इसी कारण उन्होंने आखिर साथ आने का फैसला किया। जे उसो ने यह भी बताया था कि मनमुटाव होने के बावजूद परिवार का साथ देने के लिए आगे आना होता है।

1- साथ आना चाहिए: WWE दिग्गज रोमन रेंस का साथ देने के लिए सैथ रॉलिंस को आना चाहिए

Ad

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों ने ही अपने WWE करियर की शुरुआत शील्ड के तौर पर साथ में की थी। वो काफी ज्यादा सफल रहे लेकिन दोनों मौजूदा समय में एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। वो एक-दूसरे के बड़े दुश्मन हैं। हाल ही में जब सैमी ज़ेन ने सैथ रॉलिंस को WarGames मैच में उनका साथ देने के लिए कहा था, तो उन्होंने इंकार कर दिया था

सैथ रॉलिंस के मौजूदा दुश्मन ब्रॉन्सन रीड, ब्लडलाइन के साथ जुड़ गए हैं। ब्रॉन्सन के कारण सैथ के हाथ से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच पाने का मौका चला गया था। इसी कारण वो अगले WWE Raw में बदला लेना चाहेंगे। अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो फिर WarGames मैच में रोमन रेंस का साथ देना सही फैसला होगा। इससे उन्हें ब्रॉन्सन रीड के सामने फिर से आने और बदला लेने का मौका मिल जाएगा।

1- मदद कर रहे हैं: WWE स्टार सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस के साथ आने का फैसला किया

Ad

रोमन रेंस और सैमी ज़ेन दोनों काफी बड़े दुश्मन रहे हैं। पहले उन्होंने ब्लडलाइन में साथ काम किया लेकिन रोमन रेंस द्वारा लगातार परेशान किए जाने के बाद सैमी ने उन्हें धोखा दे दिया। दोनों के बीच WWE Elimination Chamber 2023 में हुआ मैच काफी धमाकेदार रहा और यहां से वो कट्टर दुश्मन बन गए थे। सैमी ने ब्लडलाइन के दबदबे को खत्म करने में काफी अहम किरदार निभाया था।

इन सभी चीजों के बावजूद रोमन रेंस और सैमी ज़ेन अब साथ आ गए हैं। असली ब्लडलाइन के रीयूनियन के दौरान सैमी और रोमन ने एक-दूसरे से मनमुटाव खत्म किया। सैमी ने पहले सोलो सिकोआ के साथ जुड़ने के संकेत दिए थे लेकिन बाद में वो रोमन के साथ आ गए हैं। देखना होगा कि वो बदला लेने और असली ब्लडलाइन को जीत दिलाने में किस तरह से अपना योगदान दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications