WWE Elimination Chamber 2023: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2023) को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद रेसलमेनिया 39 (WrestleMania 39) को लेकर कई मैचों का ऐलान भी हो सकता है। Elimination Chamber में कई दमदार मैच भी होने वाले हैं।अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस अपना टाइटल सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा शो में दो Elimination Chamber मैच भी हैं। इसके अलावा ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले के बीच एक दमदार मैच देखने को मिलेगा। इवेंट के दौरान कुछ सुपरस्टार्स का बेबीफेस और कुछ का हील टर्न हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनका Elimination Chamber में हील टर्न हो सकता है और 2 जिनका बेबीफेस टर्न हो सकता है।4- WWE Elimination Chamber 2023 में फेस बन सकती हैं: कार्मेलाangel👛@angellovesxoxo_if i were to rebook carmella’s “untouchable” gimmick…i would’ve had her go to raw and beat asuka for the rwc cause asuka’s reign wasn’t giving. and then eventually have mella lose her title at wrestlemania. #carmella #WWE2K23 #WWEWomenDeserveBetter #WWEChamber #wwesmackdown #wwe twitter.com/i/web/status/1…205if i were to rebook carmella’s “untouchable” gimmick…i would’ve had her go to raw and beat asuka for the rwc cause asuka’s reign wasn’t giving. and then eventually have mella lose her title at wrestlemania. #carmella #WWE2K23 #WWEWomenDeserveBetter #WWEChamber #wwesmackdown #wwe twitter.com/i/web/status/1… https://t.co/xESQafGVBOअक्टूबर 2022 में लगी चोट से वापसी के बाद से ही कार्मेला लगातार हील कैरेक्टर में ही नज़र आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने टाइटल पिक्चर में भी अपनी जगह बना ली है, लेकिन फैंस उन्हें एक हील के रूप में नहीं देख रहे हैं। उन्हें लगातार फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है। अपने रिटर्न के दौरान भी फैंस ने उन्हें पॉजिटिव रिएक्शन दिया था।जब उन्होंने विमेंस Elimination Chamber मैच में जगह बनाई थी, तब भी फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया था। ऐसे में वो Elimination Chamber मैच में फेस टर्न ले सकती हैं। वो इससे पहले भी फेस स्टार के रूप में नज़र आ चुकी हैं। ऐसे में उनके लिए ये कैरेक्टर निभाना मुश्किल नहीं होगा।3- हील बन सकते हैं: सैमी ज़ेनWrestle Ops@WrestleOpsWHAT.A.SEGMENT.CODY RHODES.SAMI ZAYN.#WWERAW156092035WHAT.A.SEGMENT.CODY RHODES.SAMI ZAYN.#WWERAW https://t.co/mt3ASduhcXWWE के प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber 2023 के मेन इवेंट में रोमन रेंस अपना टाइटल सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड करते हुए दिखाई देंगे। ये मैच सैमी ज़ेन के होमटाउन में होना है। ऐसे में फैंस इस मैच को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।सैमी ज़ेन इस मैच में अपने फैंस को एक बार फिर से हैरान कर सकते हैं। वो रोमन रेंस से हाथ मिलाकर हील टर्न ले सकते हैं। इस हील टर्न से वो फ्यूचर में रोमन रेंस को धोखा भी दे सकते हैं। वो WrestleMania 39 में रोमन रेंस के खिलाफ एक बार फिर से टर्न ले सकते हैं।1- हील बन सकती हैं: ओस्काASUKA / 明日華@WWEAsukaHi6389275Hi https://t.co/Q4wmGXXTbqओस्का हमेशा से ही अपने कैरेक्टर वर्क के लिए जानी जाती हैं। NXT में भी उन्हें अपने कैरेक्टर की वजह से काफी ज्यादा सफलता मिली थी। वहीं, Royal Rumble के दौरान उन्होंने अपना नया कैरेक्टर फैंस के सामने रखा है। फैंस इस कैरेक्टर को लेकर काफी ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं।रिपोर्ट्स की मानें, तो वो WrestleMania 39 में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में नज़र आ सकती हैं। ऐसे में वो Elimination Chamber 2023 के दौरान हील टर्न ले सकती हैं। इस हील टर्न के बाद वो अपने कैरेक्टर पर एक बार फिर से काम कर पाएंगी।1- बेबीफेस बन सकते हैं: जे उसोWrestling News@WrestlingNewsCoI wish this could air on SmackDown. “Sami Zayn monster”3014437I wish this could air on SmackDown. “Sami Zayn monster” https://t.co/Kwxw984iRjजे उसो, रोमन रेंस के राइट हैंड मैन रहे हैं लेकिन सैमी ज़ेन के साथ स्टोरीलाइन में वो अब द ब्लडलाइन ग्रुप के साथ नहीं नज़र आ रहे हैं। एक हफ्ते पहले SmackDown के दौरान भी उन्होंने अपने भाई जिमी को कहा था कि उन्हें नहीं पता है कि वो द ब्लडलाइन ग्रुप के साथ अब हैं, या नहीं।उनके इस स्टेटमेंट के बाद उम्मीद की जा रही है कि वो रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के मैच में दखल दे सकते हैं। इस दौरान वो ही रोमन रेंस पर अटैक करके फेस टर्न ले सकते हैं। इससे पहले भी वो रोमन रेंस के खिलाफ नज़र आए थे। वो रोमन रेंस के खिलाफ मैच में सैमी ज़ेन की मदद कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।