2 WWE Superstars जिनकी वापसी WWE Money in the Bank में जरूर होनी चाहिए और 1 जिसका डेब्यू हो सकता है

WWE
जानिए WWE Money in the Bank में किनकी वापसी होनी चाहिए? (Photo: WWE.com)

Superstars Could Return And Debut At Money in the Bank: WWE Money in the Bank के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। सबसे बड़ी बात है कि कनाडा से इस शो का प्रसारण होगा। इस शो का फैंस साल भर बेसब्री से इंतजार करते हैं। ट्रिपल एच के एरा में अभी तक कंपनी के लगभग सभी प्रीमियम लाइव इवेंट्स हिट हुए हैं। इस वजह से Money in the Bank के सफल आयोजन की भी उम्मीद की जा रही है।

Ad

इस इवेंट में कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है। अगले महीने SummerSlam भी होगा और इस लिहाज से कंपनी द्वारा बड़ा सरप्राइज दिया जा सकता है। खैर इस आर्टिकल में हम उन दो सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनकी Money in the Bank में वापसी जरूर होनी चाहिए और साथ ही साथ उस एक स्टार की बात भी करेंगे जिसका डेब्यू हो सकता है।

#3 वापसी जरूर होनी चाहिए: क्या WWE रिंग में एंट्री कर फैंस को तोहफा देंगे रोमन रेंस?

Ad

मौजूदा समय में ऐसा माहौल हो गया है जिसे देखकर लग रहा है कि Money in the Bank में रोमन रेंस वापसी कर लेंगे। फैंस WWE रिंग में उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्थिति भी कुछ ऐसी हो गई है कि अब उन्हें आना पड़ेगा क्योंकि SummerSlam तक बहुत देर हो जाएगी।

दरअसल सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर ब्लडलाइन पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। उन्होंने कह दिया है कि रोमन रेंस नहीं बल्कि वो अब ट्राइबल चीफ हैं। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन के साथ पॉल हेमन की हालत खराब की। सिकोआ के पास इसके बाद करने के लिए अब ज्यादा कुछ नहीं बचा है। अब जो अगला कदम उठाएंगे वो रोमन रेंस होंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो Money in the Bank में उन्होंने जरूर वापसी करनी चाहिए।

#2 डेब्यू हो सकता है: क्या WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन में शामिल होगा एक और सदस्य?

Ad

Money in the Bank में द ब्लडलाइन का मुकाबला कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के साथ होगा। इस सिक्स मैन टैग टीम मैच का इंतजार सभी कर रहे हैं। सिकोआ की ब्लडलाइन इस समय काफी मजबूत नज़र आ रही हैं। टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू इस फैक्शन में शामिल हो गए हैं।

कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि टामा टोंगा और टांगा लोआ के भाई हिकुलियो ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इस लिहाज से देखा जाए तो Money in the Bank में उनका डेब्यू हो सकता है। वो रिंग में अचानक आकर बेबीफेस स्टार्स के ऊपर हमला कर सकते हैं। उनके कारण ब्लडलाइन को जीत मिल सकती है।

#1 वापसी होनी चाहिए: क्या WWE रिंग में एक बार फिर खराब होगी ड्रू मैकइंटायर का काम?

Ad

मेंस Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा इस बार एलए नाइट, कार्मेलो हेज, जे उसो, चैड गेबल, एंड्राडे और ड्रू मैकइंटायर होंगे। इस मैच में फैंस को खूब बवाल होता हुआ दिखाई देगा। मैकइंटायर भी एक्शन में दिखेंगे। वो लैडर मैच जीत सकते हैं लेकिन सीएम पंक वापसी कर उनका काम खराब कर सकते हैं। आप सभी को पता है कि पंक पहले भी उन्हें कई बार नुकसान पहुंचा चुके हैं।

SummerSlam 2024 में ड्रू और पंक के बीच सिंगल्स मुकाबला हो सकता है। दोनों के बीच मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। तीन हफ्ते पहले पंक के ऊपर ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मैकइंटायर ने खतरनाक हमला किया था। उनका पूरा मुंह खून से लथपथ हो गया था। तब से पंक को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस लिहाज से देखा जाए तो Money in the Bank में उन्होंने जरूर वापसी करनी चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications