2 WWE दिग्गज जिन्होंने 2022 में संन्यास लेने का ऐलान किया और 2 जो रिटायरमेंट से वापस आए

WWE के कुछ दिग्गजों ने 2022 में वापसी की और कुछ रिटायर भी हुए
WWE के कुछ दिग्गजों ने 2022 में वापसी की और कुछ रिटायर भी हुए

WWE: WWE का इतिहास कई दशकों पुराना रहा है। इस दौरान हल्क होगन (Hulk Hogan), रिक फ्लेयर (Ric Flair) और जॉन सीना (John Cena) जैसे दिग्गजों ने कंपनी की लैगेसी को आगे बढ़ाने का काम किया। इस प्रमोशन में दिग्गज सुपरस्टार्स का आना जाना लगा रहा है।

Ad

उसी तरह साल 2022 में भी कई सुपरस्टार्स ने रिटायरमेंट से वापसी की थी, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इस साल अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 2 WWE दिग्गजों के बारे में जिन्होंने 2022 में रिटायरमेंट ली और 2 जिन्होंने रिटायरमेंट से वापसी की।

#)WWE दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन - वापसी की

Ad

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, एक ऐसा नाम जिन्होंने एटीट्यूड एरा के दौरान WWE को WCW पर बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया था। वो आज भी दुनिया के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बने हुए हैं, लेकिन साल 2003 में उन्हें गर्दन की चोट का प्रभाव बढ़ने के कारण रिटायरमेंट लेनी पड़ी थी।

उसके करीब 19 साल बाद उन्होंने WrestleMania 38 में केविन ओवेंस के खिलाफ मैच लड़ने के लिए वापसी की। 13 मिनट से भी ज्यादा समय तक चले उस नो होल्ड्स बार्ड मैच में ऑस्टिन ने ओवेंस पर जीत दर्ज की थी। वहीं WrestleMania 38 के दूसरे दिन विंस मैकमैहन की पैट मैकेफी पर जीत के बाद ऑस्टिन ने एंट्री लेकर विंस पर जोरदार तरीके से स्टनर भी लगाया था।

#)ट्रिपल एच - रिटायर हुए

Ad

ट्रिपल एच अब 50 की उम्र से ऊपर वाले सुपरस्टार्स के क्लब में शामिल हो चुके हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद वो समय-समय पर मैच लड़ने के लिए वापसी करते रहे और उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2021 के जनवरी महीने के एक Raw एपिसोड में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ लड़ा था।

इस साल की शुरुआत में खबर आई कि ट्रिपल एच दिल संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इस वजह से वो कई महीनों तक WWE प्रोग्रामिंग से दूर भी रहे। इसी साल WrestleMania में उन्होंने अपने कॉस्ट्यूम को रिंग में छोड़कर ऑफिशियल तौर पर रिटायर होने की पुष्टि की थी।

#)रिक फ्लेयर - वापसी की

Ad

रिक फ्लेयर की उम्र कई साल पहले 70 की संख्या को पार कर चुकी है, लेकिन अभी भी उनके अंदर रेसलिंग के प्रति पहले जैसा जुनून है। उन्होंने अभी तक अपना आखिरी मैच साल 2011 में Impact Wrestling के लिए स्टिंग के खिलाफ लड़ा था, मगर जल्द ही वो एक बार फिर रिंग में उतरने वाले हैं।

आपको बता दें कि 31 जुलाई को Ric Flair's Last Match नाम के पीपीवी के लिए रिक फ्लेयर और एंड्राडे एल इडोलो की टीम बनाम जे लीथल और जैफ जैरेट की टीम के मैच का ऐलान किया गया है। ये फ्लेयर के करियर का आखिरी मैच होगा, जिसमें फ्लेयर ने हाल ही में अपनी बेटी शार्लेट फ्लेयर के आने के भी संकेत दिए हैं।

#)विंस मैकमैहन - रिटायर हुए

Ad

विंस मैकमैहन ने 1982 में WWE की बागडोर अपने हाथों में लेने के बाद 4 दशकों तक इस प्रमोशन की लैगेसी को आगे बढ़ाया। आपको याद दिला दें कि कुछ हफ्ते पहले विंस मैकमैहन ने खुद पर चल रहे एक केस के कारण स्टैफनी मैकमैहन को कंपनी की अंतरिम चेयरविमेन बनाने की घोषणा की थी।

मगर अब विंस ने एक ट्वीट के जरिए 77 साल की उम्र में रिटायर होने की पुष्टि कर दी है। वहीं अब स्टैफनी मैकमैहन और निक खान, कंपनी के सह-अध्यक्ष बन गए हैं। विंस मैकमैहन ने प्रो रेसलिंग को बहुत ऊंचे मुकाम तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications