WWE: WWE के लिए साल 2023 काफी जबरदस्त रहा है। इस साल कंपनी को कई तरीकों से फायदा हुआ है। इसके अलावा कंपनी ने इन-रिंग एक्शन और रोस्टर में काफी ज्यादा सुधार किया है। 2023 में हुए कई सारे प्रीमियम लाइव इवेंट्स भी फैंस को बहुत पसंद आए हैं। WWE द्वारा स्टोरीलाइंस पर भी काफी ज्यादा ध्यान दिया गया है। इस साल कई स्टोरीलाइंस बहुत ज्यादा प्रभावशाली रही लेकिन इनमें से कुछ ने सभी फैंस का दिल जीत लिया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2023 में WWE की 3 सबसे अच्छी स्टोरीलाइंस को लेकर बात करने वाले हैं। 3- WWE सुपरस्टार Cody Rhodes की अपनी कहानी खत्म करने की राह View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स ने कंपनी में वापसी के बाद से एक चीज़ क्लियर कर दी थी कि वो वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं। Hell in a Cell 2022 में चोटिल होने के बाद रोड्स ने सीधा Royal Rumble 2023 मैच में वापसी की। इसके कुछ हफ्ते पहले से ही उन्होंने अपनी कहानी बिल्ड करना शुरू कर दी थी। बाद में उन्होंने Royal Rumble मैच जीता और रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन शुरू की। यह दुश्मनी फैंस को काफी पसंद आई। रोमन के साथ उनके प्रोमो सैगमेंट्स और ब्रॉल शानदार रहे। सभी चीज़ें रोड्स को WrestleMania 39 में ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही थी लेकिन मुश्किलों के बिना कहानी का अंत नहीं होता है। WrestleMania 39 में अमेरिकन नाईटमेयर की हार हुई और इसके बावजूद उन्होंने अपनी कहानी को जारी रखने का फैसला किया। उन्होंने इसी बीच ब्रॉक लैसनर जैसे खतरनाक रेसलर के खिलाफ मैचों में खुद को साबित किया। वो अपने लक्ष्य की ओर पूरे 2023 में आगे बढ़ते हुए दिखे हैं। 2024 में संभावित तौर पर उनकी इस लॉन्ग टर्म स्टोरीलाइन का अंत हो सकता है। 2- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर के हील टर्न की स्टोरीलाइन View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर के लिए साल 2023 के शुरुआती कुछ महीने खास नहीं रहे। WrestleMania 39 में उन्हें हार मिली और SummerSlam 2023 में भी गुंथर ने उन्हें पराजित कर दिया। इसी के चलते ड्रू मैकइंटायर के कैरेक्टर में चेंज होने के संकेत मिले। WWE ने अचानक उनका हील टर्न कराने के बाद एक परफेक्ट स्टोरीलाइन एंगल बुक किया। उन्होंने मैकइंटायर के हील टर्न को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। जे उसो के Raw में आने से वो खुश नहीं थे और यहां से उनका सुपरस्टार्स पर मुख्य रूप से गुस्सा फूटा। उन्होंने जे का सपोर्ट कर रहे सभी लोगों पर निशाना साधा। हर हफ्ते मैकइंटायर के कैरेक्टर में थोड़ा चेंज आने लगा। इसी बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में हार से भी उनके बर्ताव पर असर पड़ा। मैकइंटायर अब पूरी तरह हील बन गए हैं। उनके एंगल को जिस तरह से बुक किया गया, वो शानदार चीज़ रही। 1- WWE में द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन View this post on Instagram Instagram Postद ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन को WWE इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। 2022 में इसने फैंस को प्रभावित किया लेकिन 2023 में इसमें कई बड़ी चीज़ें देखने को मिली। Royal Rumble 2023 में सैमी ज़ेन ने रेंस को धोखा दिया, जिसके बाद जे उसो भी निराश नज़र आए। WrestleMania 39 में सैमी और केविन ने उसोज़ को हराकर टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया। सैमी और ओवेंस ने अपना बदला ले लिया। इसके बाद ब्लडलाइन के अंदर दरार आनी शुरू हुई। उसोज़ फैक्शन से बाहर हो गए और इसके बाद रोमन रेंस & सोलो सिकोआ से उनका मैच हुआ। रोमन और जे उसो SummerSlam में आमने-सामने आए। यहां जिमी के कारण जे को हार मिली। जे ने Raw में कदम रखा लेकिन फिर भी समय-समय पर जिमी उसो उन्हें परेशान कर रहे हैं। यह पूरा स्टोरीलाइन एंगल जबरदस्त रहा है।