Big Betrayal Raw Netflix Debut Premier: 6 जनवरी, 2025 का दिन WWE के लिए बहुत खास होगा। Raw का Netflix डेब्यू प्रीमियर होने वाला है। कंपनी ने शो को शानदार बनाने की ठान ली है। इस वजह से कुछ बड़े मुकाबले तय किए गए हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सीएम पंक जैसे स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे। शो में ऐसी चीजें भी हो सकती हैं जिन्हें फैंस हमेशा याद करेंगे। कुछ रेसलर्स अपने साथी के खिलाफ बड़ा गेम खेल सकते हैं, जहां से नया बवाल खड़ा हो सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े धोखों के बारे में बात करेंगे जो Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में देखने को मिल सकते हैं।#3 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस को मिल सकता है धोखा View this post on Instagram Instagram PostRaw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है, जहां पर ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर होगी। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। मुकाबले में द रॉक के आने की संभावनाएं भी हैं। WrestleMania XL में इस साल रॉक और रेंस ने साथ काम किया था। 1 मार्च को हुए ब्लू ब्रांड के एपिसोड में द ग्रेट वन ने रोमन को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज भी किया था। हालांकि, अब मामला खराब हो सकता है। हो सकता है कि ट्राइबल चीफ कॉम्बैट मैच में आकर रेंस के ऊपर रॉक हमला कर दें। उनके द्वारा रोमन को बड़ा धोखा मिल सकता है। #2 क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में लिव मॉर्गन को मिलेगा धोखा? View this post on Instagram Instagram PostRaw के Netflix डेब्यू एपिसोड में लिव मॉर्गन अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। मुकाबले में कुछ भी हो सकता है। शायद इस बार रिप्ली चैंपियन बन जाएं। वहीं लिव को बड़ा धोखा मिल सकता है। Bad Blood 2024 में वापसी के बाद से लिव के साथ राकेल रॉड्रिगेज़ काम कर रही हैं। अब उनकी चाहत बदल सकती है और वो मॉर्गन को लेकर बड़ी कदम उठा सकती हैं। हो सकता है कि उनकी वजह से मॉर्गन टाइटल हार जाएं। डॉमिनिक मिस्टीरियो भी कब क्या कर दें किसी को नहीं पता है। वो इस बार लिव को बड़ा झटका दे सकते हैं। एक बार फिर डॉमिनिक और रिया की जोड़ी साथ आ सकती है। #1 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू छोड़ सकते हैं सोलो सिकोआ का साथ View this post on Instagram Instagram Postट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ भी बड़ा गेम खेल सकते हैं। वो सोलो सिकोआ को धोखा दे सकते हैं। WWE द्वारा बहुत जल्द फाटू को तगड़ा पुश दिया जाना पक्का है। हो सकता है कि इसकी शुरूआत Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड से हो। फाटू को अब पता चल गया है कि आगे कैसे बढ़ना है। उनके मन में भी जरूर ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला की चाहत पैदा हो गई होगी। वो भी अब खुद को एक कदम आगे देखना चाहते होंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो सिकोआ का साथ छोड़ने का प्लान जेकब बना सकते हैं।