3 सबसे बड़े धोखे जो WWE Royal Rumble 2025 में देखने को मिल सकते हैं

WWE Royal Rumble 2025 में धोखे मिल सकते हैं (Photos: WWE.com)
Royal Rumble 2025 में धोखे मिल सकते हैं (Photos: WWE.com)

Superstars Can Turn Partner Royal Rumble 2025: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) में अब तक चार मैच होने की घोषणा हो रखी है। इसमें कोडी रोड्स (Cody Rhodes) लैडर मैच में केविन ओवेंस के खिलाफ मुकाबला करेंगे। इसके दौरान अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप और विंग्ड ईगल चैंपियनशिप रिंग के ऊपर लटकी रहेंगी। इसके अलावा WWE टैग टीम चैंपियनशिप भी इसी प्रीमियम लाइव इवेंट में डिफेंड होंगी। वहीं मेंस और विमेंस Royal Rumble मैच भी शो की शान बढ़ाएंगे। यह ऐसा मौका है, जहां पर कई रेसलर्स को धोखा भी मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन धोखे बताने वाले हैं जो WWE Royal Rumble 2025 में देखने को मिल सकते हैं।

Ad

#3 पॉल हेमन द्वारा WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस को धोखा दिया जा सकता है

Ad

रोमन रेंस और सीएम पंक दोनों ही मेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा होंगे। सेकेंड सिटी सेंट ने हाल में Raw के दौरान यह जिक्र किया था कि वह अपने फेवर का इस्तेमाल करके जीत दर्ज कर सकते हैं। यह एक ऐसी चीज है, जिसका वादा असली ट्राइबल चीफ के वाइजमैन पॉल हेमन ने Survivor Series 2024 में WarGames मैच से पहले स्ट्रेट ऐज सुपरस्टार को दिया था। अब जब रोमन और पंक आमने-सामने आएंगे, तो उस समय पॉल हेमन द्वारा Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच जीतने वाले पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन को धोखा दिया जा सकता है।

#2 जेकब फाटू द्वारा सोलो सिकोआ को WWE Royal Rumble 2025 में धोखा दिया जा सकता है

Ad

सोलो सिकोआ Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच हारने के बाद सीधे 17 जनवरी 2025 को हुए SmackDown एपिसोड में नजर आए थे। वह बिना कुछ बोले ही रिंग से चले गए थे। उस समय जेकब फाटू बेहद हैरान दिखाई दिए थे। अब उन्होंने इसे लेकर कोई बात इस समय तक नहीं की है। एक संभावना है कि जब सोलो और जेकब मेंस Royal Rumble मैच में नजर आएंगे तो उस समय पर पूर्व MLW हैवीवेट चैंपियन द्वारा सिकोआ को एलिमिनेट किया जा सकता है। इसके चलते सोलो को अपने ही ग्रुप मेंबर से धोखा मिल सकता है।

#1 द रॉक द्वारा WWE दिग्गज रोमन रेंस को धोखा देकर एलिमिनेट किया जा सकता है

द रॉक ने Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस को ट्राइबल कॉम्बैट मैच जीतने के बाद उला फाला पहनाई थी। अब तक तो द ग्रेट वन ने WWE Royal Rumble 2025 में अपनी उपस्थिति को लेकर कोई बात नहीं कही है। अगर रॉक इस प्रीमियम लाइव इवेंट में मेंस Royal Rumble मैच के दौरान नजर आते हैं, तो रोमन यह उम्मीद कर सकते हैं कि वह उनके साथ रहेंगे। इससे उलट हॉलीवुड सुपरस्टार द्वारा अपने कजिन को एलिमिनेट करके बहुत बड़ा धोखा दिया जा सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications