3 बड़े कारनामे जो Roman Reigns शायद WWE WrestleMania में दोहरा नहीं पाएंगे 

WWE WrestleMania, Roman Reigns,
रोमन रेंस इस साल WrestleMania मेन इवेंट कर पाएंगे? (Photo: WWE.com)

Feats Roman Reigns Not Repeat: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE प्रोग्रामिंग का एक बार फिर हिस्सा बन चुके हैं। रोमन के इस साल WrestleMania में होने वाले मैच के संकेत पहले ही दिए जा चुके हैं। बता दें, रेंस की मौजूदा समय में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और सीएम पंक के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है और वो इन्हीं दो रेसलर्स के खिलाफ ग्रैंडेस्ट स्टेज पर ट्रिपल थ्रेट मैच लड़ सकते हैं। देखा जाए तो ट्राइबल चीफ के लिए अभी तक WrestleMania बेहतरीन साबित हुआ है और वो इस इवेंट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारनामों का जिक्र करने वाले हैं जो रोमन रेंस शायद WWE WrestleMania में दोहरा नहीं पाएंगे।

Ad

3- WWE WrestleMania में रोमन रेंस का एक साथ दो रेसलर्स को पिन करना

Ad

रोमन रेंस ने WrestleMania 37 नाईट 2 के मेन इवेंट में ऐज और डेनियल ब्रायन को एक साथ पिन करते हुए यूनिवर्सल टाइटल रिटेन किया था। जैसा कि हमने बताया कि रोमन का इस साल WrestleMania में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है। रेंस के पास इस संभावित मुकाबले में रॉलिंस और पंक को एक साथ पिन करने का मौका होगा। हालांकि, सैथ-सीएम WWE के महत्वपूर्ण सुपरस्टार्स में शामिल हैं और एक साथ पिन होने पर इन दोनों के कैरेक्टर को तगड़ा नुकसान होगा। यही कारण है कि ट्रिपल एच WrestleMania में रोमन रेंस के हाथों रॉलिंस-पंक को एक साथ पिन कराने की विंस मैकमैहन वाली गलती शायद ही दोहराएंगे।

2- रोमन रेंस WWE WrestleMania के दोनों दिनों को दोबारा एक साथ शायद ही मेन इवेंट कर पाएंगे

Ad

रोमन रेंस ने पिछले साल WrestleMania के दोनों दिनों को मेन इवेंट किया था। बता दें, रोमन ने नाईट 1 में द रॉक के साथ मिलकर कोडी रोड्स-सैथ रॉलिंस को हराया था। वहीं, नाईट 2 में कोडी ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के रूप में रेंस की बादशाहत का अंत कर दिया था। ट्राइबल चीफ को भविष्य में भी ग्रैंडेस्ट शो को मेन इवेंट करने का मौका मिलता रह सकता है। हालांकि, रोमन रेंस को दोबारा एक साथ WrestleMania को मेन इवेंट करने का मौका मिलने की उम्मीद ना के बराबर है। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि यह चीज दोहराए जाने पर फैंस WWE पर रोमन को ओवरपुश देने का आरोप लगा सकते हैं। यही नहीं, यह दूसरे टैलेंटेड रेसलर्स के साथ नाइंसाफी होगी।

1- रोमन रेंस का WWE WrestleMania में डबल वर्ल्ड चैंपियन बनना

रोमन रेंस ने WrestleMania 38 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर को हराया था। इस मुकाबले में WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप दांव पर थी। रोमन यह मैच जीतने की वजह से डबल वर्ल्ड चैंपियन बन गए थे। कंपनी ने इन दोनों टाइटल को यूनिफाई करके SmackDown में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप इंट्रोड्यूस की थी। वहीं, Raw में वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मौजूद है। इस बात की संभावना काफी कम है कि WWE WrestleMania में रोमन रेंस को इन दोनों चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ने का मौका देगी इसलिए वो ग्रैंडेस्ट स्टेज पर डबल वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा शायद दोहरा नहीं पाएंगे। हालांकि, रोमन को ग्रैंडेस्ट स्टेज पर इन दोनों में से कोई एक टाइटल जीतने का मौका जरूर दिया जा सकता है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications