3 बड़े नुकसान जो Roman Reigns को WWE Bad Blood का मेन इवेंट नहीं करने से हो सकते हैं

WWE
WWE Bad Blood में रोमन रेंस का जलवा शायद मेन इवेंट में नहीं दिखेगा (Photo: WWE.com)

Disadvantages If Roman Reigns Not Doing Main Event: WWE में Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। फैंस इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। WrestleMania XL के बाद पहली बार रोमन रेंस (Roman Reigns) भी इन-रिंग एक्शन में नज़र आएंगे। वो कोडी रोड्स के साथ मिलकर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सामना करेंगे। रिपोर्ट सामने आई है कि Bad Blood में ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच होने वाला Hell in a Cell मैच मेन इवेंट में होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े नुकसान के बारे में बात करेंगे जो रोमन रेंस को Bad Blood का मेन इवेंट नहीं करने से हो सकते हैं।

Ad

#3 रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद पहला मैच मेन इवेंट में लड़ना डिजर्व करते हैं

Ad

पिछले चार साल में रोमन रेंस के लगभग सभी मुकाबले मेन इवेंट में ही हुए हैं। एक तरह से कहा जाए तो उन्हें इसकी आदत सी है। WrestleMania XL के दोनों दिन भी वो मेन इवेंट का हिस्सा रहे थे। वापसी के बाद रेंस का पहला मैच मेन इवेंट में होना तो बनता है लेकिन उन्हें बड़ा झटका लगा है।

रोमन रेंस को मेन इवेंट स्टार कहा जाता है लेकिन Bad Blood में ये तमगा उनसे हट जाएगा। इतने सालों में उन्होंने अपने आपको टॉप सुपरस्टार बनाकर WWE यूनिवर्स के बीच जो छवि बनाई है उसे भी थोड़ा बहुत नुकसान पहुंच सकता है।

#2 WWE फैंस रोमन रेंस द्वारा किए गए कारनामे को भूल सकते हैं

Ad

किसी भी प्रीमियम लाइव इवेंट के मेन इवेंट में जो चीजें होती हैं उसे फैंस याद रखते हैं। कहीं ना कहीं वो एक मिसाल बनती है। Bad Blood में रोमन रेंस का एक्शन देखने के लिए सभी उत्सुक हैं। वो कुछ ना कुछ बड़ा कारनामा मुकाबले में जरूर करेंगे, जो काफी मजेदार होगा।

अब अगर रोमन रेंस का मुकाबला मेन इवेंट में नहीं होगा तो फिर उनके द्वारा की गई चीजें फैंस जल्दी भूल जाएंगे। साथ ही साथ लंबे समय बाद रेंस को रिंग में जो हाइप मिलने वाला है उसमें भी गिरावट देखने को मिलती सकती है।

#1 WWE में चल रही तगड़ी स्टोरीलाइन को लेकर उत्साह कम हो सकता है

Ad

रोमन रेंस और ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इस समय टॉप पर चल रही है। SmackDown में हर हफ्ते इस कहानी पर सभी की नजरें टिकी होती हैं। Bad Blood के लिए जब टैग टीम मैच का ऐलान हुआ था तब फैंस की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई थी।

Bad Blood में अगर रोमन रेंस का मैच मेन इवेंट में नहीं होगा तो फिर फैंस का उत्साह कम होने की पूरी उम्मीद है। WWE को मौजूदा समय में इनकी स्टोरी को और हाइप करना चाहिए लेकिन प्लान कुछ और है। फैंस की दिलचस्पी अगर घटेगी तो इसका सीधा-सीधा नुकसान रोमन और ब्लडलाइन को ही होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications