Payback 2023: WWE पेबैक (Payback 2023) के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। समरस्लैम (SummerSlam 2023) की जबरदस्त सफलता के बाद अब Payback को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि तीन साल बाद WWE द्वारा इस प्रीमियम लाइव इवेंट को वापस लाया जा रहा है।WWE इस शो में कुछ धमाकेदार मैच जरूर बुक कर सकता है। अभी की स्टोरीलाइंस को देखकर कुछ मुकाबलों के होने के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 शानदार मैचों के बारे में बात करेंगे, जो Payback 2023 में देखने को मिल सकते हैं।3- WWE Payback 2023 में The Miz vs LA Knight View this post on Instagram Instagram Postद मिज़ और एलए नाइट के बीच SummerSlam 2023 के बाद Raw के एपिसोड द्वारा दुश्मनी शुरू हुई थी। दोनों की माइक स्किल्स जबरदस्त है और इसी वजह से उन्हें एक सैगमेंट में आमने-सामने देखना रोचक चीज़ थी। उन्होंने मिलकर इस सैगमेंट द्वारा काफी प्रभावित किया और अंत में नाइट ने मिज़ पर हमला भी किया।इस समय एलए नाइट को तगड़ा रिएक्शन मिल रहा है। फैंस उन्हें टीवी पर देखना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बड़े इवेंट्स का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। WWE मिज़ और नाइट की दुश्मनी को तेजी से आगे बढ़ा सकता है और उनके बीच Payback 2023 इवेंट के लिए एक सिंगल्स मैच तय कर सकता है। नाइट को दिग्गज के खिलाफ लड़ने से बहुत हद तक फायदा मिलेगा।2- इयो स्काई vs शार्लेट फ्लेयर vs ओस्का (WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच) View this post on Instagram Instagram PostSummerSlam 2023 में इयो स्काई ने चोटिल बियांका ब्लेयर पर अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया था। इसी के साथ वो नई WWE विमेंस चैंपियन बन गई हैं। ब्लेयर थोड़े समय तक एक्शन से दूर रह सकती हैं। खैर, SmackDown के आखिरी एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर और ओस्का का सिंगल्स मैच देखने को मिला था।इयो स्काई ने मैच में दखल देकर दोनों ही रेसलर्स की हालत खराब की थी। इससे साफ पता चलता है कि अब SmackDown में विमेंस टाइटल की स्टोरीलाइन में इयो स्काई, शार्लेट फ्लेयर और ओस्का नज़र आने वाली हैं। इन तीनों ही रेसलर्स के बीच Payback 2023 के लिए मैच बुक किया जा सकता है। स्काई का पहला टाइटल डिफेंस अगर दिग्गजों के खिलाफ आएगा, तो उनका रन ज्यादा रोचक बनेगा।1- सैथ रॉलिंस vs शिंस्के नाकामुरा (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच) View this post on Instagram Instagram Postएक हफ्ते पहले WWE Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और शिंस्के नाकामुरा टैग टीम मैच में साथ नज़र आए थे। उनकी टीम को जीत भी मिली थी। बाद में नाकामुरा ने रॉलिंस पर हमला कर दिया था। Raw के आखिरी एपिसोड में शिंस्के ने बताया कि उन्हें चैंपियनशिप मैच चाहिए था, इसी वजह से उन्होंने सैथ रॉलिंस पर हमला किया।सैथ रॉलिंस ने दिग्गज की इस चुनौती को स्वीकारा लेकिन उनके बीच मैच की जगह और समय तय नहीं हुआ है। सैथ और नाकामुरा पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं और उनके मुकाबले हमेशा से खास रहे हैं। इसी वजह से दोनों के बीच Payback 2023 के लिए मैच तय किया जाना चाहिए। नाकामुरा को मेन इवेंट स्टोरीलाइन और किसी बड़े इवेंट में लड़ते हुए देखना सही मायने में एक बड़ी चीज़ रहेगी।