3 बड़े मैच जिनके WWE WrestleMania 41 में होने के संकेत अभी से मिलने लग गए हैं

WWE
क्या WWE WrestleMania 41 में होंगे ये बड़े मुकाबले? (Photo: WWE.com)

Matches Teased for WrestleMania 41 Now: WWE WrestleMania 41 अभी दूर है लेकिन कंपनी ने इस इवेंट के लिए कुछ बड़े मैचों को टीज कर दिया है। समय अभी बाकी है लेकिन तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। फैंस को आने वाले समय में कुछ बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं।

Ad

कंपनी साल 2024 के दूसरे हाफ में पहुंच गई है। WrestleMania 41 के लिए सोचना भी अब लाजिमी है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े मैचों की बात करेंगे जिनके अगले साल मेगा इवेंट में होने के संकेत अभी से मिलने लग गए हैं।

#3 क्या WWE WrestleMania 41 में हो सकता है रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच?

youtube-cover
Ad

WrestleMania 40 में रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच होने वाला था लेकिन फैंस की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा। रेंस ने हाल ही में हुए SummerSlam 2024 में धमाकेदार वापसी की है। उन्होंने सोलो सिकोआ को अपना निशाना बनाया।

रोमन रेंस शायद अब फेस के रूप में काम करेंगे। द रॉक हील के रूप में वापसी कर सोलो सिकोआ का साथ दे सकते हैं। यहां से अंतत: WrestleMania 41 में रॉक और रेंस के बीच महामुकाबला हो सकता है।

#2 WWE Raw में लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली के बीच देखने को मिलेगा हंगामा

Ad

SummerSlam 2024 में जो बवाल हुआ उसके बाद ये तय है कि लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली की राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है। ये फ्यूड अभी तक चरम पर नहीं पहुंची है। लिव ने जजमेंट डे ज्वाइन कर लिया है और रिया ने इस ग्रुप को छोड़ दिया है। ये स्टोरी अब Raw में शानदार स्टाइल में आगे बढ़ेगी।

लिव और डॉमिनिक से बदला लेने के लिए रिया पूरी तरह से तैयार है। WrestleMania 41 में एक खतरनाक मैच के साथ इनकी राइवलरी खत्म हो सकती है। फैंस इस चीज की उम्मीद कर सकते हैं।

#1 WWE WrestleMania 41 में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच हो सकता है बड़ा मुकाबला

Ad

सीएम पंक ने पिछले साल नवंबर में WWE में वापसी की थी। तब से फैंस पंक और रॉलिंस के बीच वन-ऑन-वन मैच का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, सीएम की इंजरी ने इनकी राइवलरी को रोक दिया। अब मामला ठीक हो गया है। पंक पूरी तरह फिट हो गए हैं।

SummerSlam 2024 में ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच मैच हुआ। दोनों के बीच हुए मुकाबले में रॉलिंस गेस्ट रेफरी थे। मैच के दौरान पंक ने सैथ के ऊपर अपना फिनिशिंग मूव लगाया। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इन दोनों की राइवलरी कुछ महीनों तक चलेगी। इसके बाद WrestleMania 41 में दोनों के बीच धमाकेदार मुकाबला हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications