Matches WrestleMania Buildup Not Happening Properly: WWE WrestleMania 41 के लिए कई स्टोरीलाइन मौजूदा समय में चल रही है। इनका बिल्डअप Raw और SmackDown में हो रहा है। कंपनी ने अभी तक केवल सात मुकाबले ही बुक किए हैं। बहुत जल्द कुछ और मैच जोड़े जाएंगे। रोमन रेंस (Roman Reigns), जॉन सीना और सीएम पंक जैसे बड़े स्टार्स एक्शन दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार कुछ बड़ा होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। खैर इस आर्टिकल में हम WrestleMania 41 में होने वाले उन 3 बड़े मैचों के बारे में बात करेंगे जिनके बिल्डअप में बिल्कुल भी मजा नहीं आ रहा है।#3 WWE WrestleMania 41 में होगा जे उसो और गुंथर के बीच मैचWrestleMania 41 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। जे ने फरवरी में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच को जीता था। इसके बाद उन्होंने अपने मेनिया प्रतिद्वंदी के रूप में गुंथर को चुना। इनकी राइवलरी में बिल्कुल भी मजा नहीं आ रहा है। WWE द्वारा उसो और गुंथर का बिल्डअप शानदार अंदाज में अभी तक नहीं किया गया है। कई हफ्ते तो एक ही चीज दिखाई गई। अभी तक कोई भी ऐसा बड़ा कारनामा नहीं हुआ जिससे फैंस इनकी तरफ आकर्षित हों। हैरान करने वाली बात है कि ग्रेसन वॉलर, ऑस्टिन थ्योरी और जिमी उसो को बिना किसी ठोस वजह के इनकी स्टोरी में डाल दिया गया। #2 WWE SmackDown में शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रैटन की राइवलरी में मजा नहीं आ रहा हैटिफनी स्ट्रैटन ने इस साल की शुरुआत में नाया जैक्स को हराकर विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। WrestleMania 41 में वो अपने टाइटल को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी। इनका बिल्डअप भी सही ढंग से नहीं हो रहा है। कहने को तो दोनों के बीच ड्रीम मैच होने वाला है लेकिन कोई भी ऐसा काम नहीं किया जा रहा है जिससे चीजें मजेदार हों। ना ही दोनों के बीच अभी तक खतरनाक ब्रॉल देखने को मिला है। ऐसा ही हाल रहा तो फिर तगड़ा नुकसान हो सकता है। #1 WWE WrestleMania 41 में एजे स्टाइल्स और लोगन पॉल की टक्कर होने वाली है View this post on Instagram Instagram Postएजे स्टाइल्स और लोगन पॉल के मैच का ऑफिशियल ऐलान इस हफ्ते Raw में किया गया। इस मुकाबले को लेकर भी फैंस उत्सुक नहीं दिख रहे हैं। ना ही किसी खास अंदाज में इसका बिल्डअप किया गया है। स्टाइल्स अगर किसी चैंपियनशिप मैच में होते तो बढ़िया रहता। कुछ ऐसा ही लोगन पॉल के लिए भी कहा जा सकता है। कंपनी ने दोनों के बीच सिंगल्स मैच बुक कर दिया। स्टाइल्स और पॉल के बीच आगे भी कोई जोरदार चीज होने की उम्मीद नहीं है।