Things Avoid WWE Raw (2 December 2024): WWE Raw के अगले एपिसोड के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames 2024) के बाद यह Raw का पहला एपिसोड होने वाला है। एडम पीयर्स ने शो के लिए वैसे भी कई सारे धमाकेदार ऐलान कर दिए हैं। WWE इस शो को अच्छा बनाना चाहेगा और ऐसे में उन्हें बड़ी गलतियां करने से बचना होगा। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को Raw के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। 3- WWE Raw के एपिसोड में बिग ई का नज़र नहीं आना View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के अगले एपिसोड में न्यू डे की 10वीं सालगिरह का आयोजन किया जाने वाला है। कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स इसी बीच शो के दौरान उपलब्ध रहेंगे और फैंस की नज़र उनपर होगी। दोनों के इस सेलिब्रेशन में धमाल होने की उम्मीद है लेकिन पिछले कुछ समय से जिस तरह दोनों के बीच अनबन रही है, उनके बीच यहां पर चीजें बिगड़ सकती हैं। किंग्सटन और वुड्स के बीच चल रही दिक्कतों को सिर्फ एक ही व्यक्ति ठीक कर सकते हैं। वो और कोई नहीं, बल्कि बिग ई हैं। वो न्यू डे का एक अहम हिस्सा हैं लेकिन बहुत ज्यादा समय से टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। बिग ई को इसी कारण उस टीम के सेलिब्रेशन में आना चाहिए, जिसका वो अहम हिस्सा रहे हैं। उन्हें शो से दूर रखने का कोई मतलब नहीं होगा। पूर्व WWE चैंपियन आकर यहां पर कोफी और ज़ेवियर के बीच चल रही अनबन को खत्म कर सकते हैं। वो दोनों को आखिर साथ ला सकते हैं। 2- WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन की एक बार फिर हार होना View this post on Instagram Instagram PostWWE Survivor Series में विमेंस WarGames से शो की शुरुआत हुई थी। इस मैच में जबरदस्त तरीके से बवाल मचा और सभी ने अच्छा काम किया। अंत में रिया रिप्ली ने लिव मॉर्गन को पिन करके टीम को जीत दिला दी। लिव विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं और उन्हें पिन होने के लिए बुक किया गया। कई लोग इसी वजह से हैरान थे और उन्होंने अपना गुस्सा भी दिखाया। WWE Raw के अगले एपिसोड में भी लिव मॉर्गन एक्शन में नज़र आने वाली हैं। बता दें कि लिव और राकेल रॉड्रिगेज़ टीम बनाकर इयो स्काई और कायरी सेन का सामना करने वाली हैं। इस मैच में काफी बवाल हो सकता है। स्काई और सेन को साथ मिलकर काम करने का ज्यादा अनुभव है। ऐसे में उनकी लिव और राकेल पर जीत हो सकती है। हालांकि, यह एकदम गलत फैसला रह सकता है, क्योंकि विमेंस वर्ल्ड चैंपियन मॉर्गन को लगातार दूसरे ही मैच में हार थमाना सही नहीं होगा। WWE को इस मामले में सोच-समझकर फैसला करना होगा। 1- WWE दिग्गज सीएम पंक की कोई स्टोरी शुरू नहीं होना View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक के WWE Raw के एपिसोड में नज़र आने का ऐलान आधिकारिक तौर पर हो गया है। पंक इस शो की शुरुआत करते हुए नज़र आएंगे और फैंस का ध्यान उनपर रहने वाला है। सीएम पंक ने WarGames मैच में अच्छा काम किया लेकिन फैंस अब उनकी एक सिंगल्स स्टोरी शुरू होते हुए देखना चाहेंगे। Raw के द्वारा ऐसा करने का अच्छा विकल्प है। सीएम पंक ने Bad Blood के बाद प्रोमो कट करते हुए ब्रेक पर जाने का ऐलान किया था। Survivor Series WarGames 2024 के बाद पंक को यह नहीं करना चाहिए। कई मायनों में यह बहुत बड़ी गलती साबित हो सकती है। बेस्ट इन द वर्ल्ड को दोबारा ब्रेक पर जाते हुए देखना किसी को पसंद नहीं आएगा। WWE उनकी सैथ रॉलिंस या गुंथर जैसे जबरदस्त स्टार्स के साथ दुश्मनी शुरू कर सकता है।