Big Mistakes Happen In 2024 But Should Not Repeat 2025: WWE के लिए साल 2024 कई मायनों में शानदार रहा है। बिजनेस के लिहाज से देखा जाए तो कंपनी को काफी फायदा हुआ। WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत भी किया। इसके अलावा बड़े सरप्राइज भी देखने को मिले। हालांकि, ट्रिपल एच और उनकी टीम द्वारा कुछ बड़ी गलतियां भी देखने को मिलीं। कई चीजों ने फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया। इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो WWE द्वारा 2024 में की गई लेकिन इन्हें 2025 में नहीं दोहराना चाहिए।#3 WWE द्वारा अंतिम समय में बड़े प्लान में बदलाव करने से बचना चाहिएWrestleMania XL को इस साल काफी सफलता मिली लेकिन प्लान वो नहीं था जो तय किया गया था। WWE ने पहले रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच की योजना बनाई थी। रॉक ने WWE रिंग में एंट्री कर इसके बीच भी बो दिए थे। हालांकि, अंत में दोनों के बीच मुकाबला अधर में लटक गया। कोडी रोड्स ने रॉयल रंबल मैच जीता था। उनकी वजह से प्लान को इधर से उधर करना पड़ा। रॉक और रोमन ने फिर खिलाफ नहीं बल्कि साथ मिलकर काम किया। कंपनी को साल 2025 में इन चीजों का ख्याल रखना चाहिए। अंंतिम समय में बदले गए निर्णयों से नुकसान सहना पड़ सकता है। इससे सुपरस्टार्स की छवि भी प्रभावित हो सकती है।#2 WWE के प्रीमियम लाइव इवेंट में होने चाहिए पांच से ज्यादा मैच View this post on Instagram Instagram Post2024 में WWE के प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए प्रति पांच मैच होना आम बात हो गई। इसकी वजह से मैचों के बीच ज्यादा गैप, लंबी एंट्रेंस और कुछ बड़े नामों का शो में ना होना दिखा। WWE द्वारा की गई इस गलती को फैंस अब 2025 में नहीं देखना चाहते हैं। WWE पीएलई की क्वालिटी अच्छी है लेकिन मैचों, रेसलर्स की कमी और बेहद धीमी गति को देखकर लगता है कि फैंस को उनके पैसों का मूल्य नहीं मिल रहा है। कंपनी को इस चीज का खास ख्याल रखते हुए प्रीमियम लाइव इवेंट में होने वाले मैचों में बढ़ोत्तरी करनी चाहिए।#1 WWE ने भारतीय फैंस का भी रखना चाहिए ख्याल2024 में WWE ने जिंदर महल, वीर महान और सांगा को रिलीज कर भारतीय फैंस को बड़ा झटका दिया था। आलम ये है कि WWE में इस समय भारत का कोई रेसलर काम नहीं करता है। ये कहीं ना कहीं बहुत बड़ी गलती है। WWE को साल 2025 में इस चीज को ध्यान में रखना चाहिए। कंपनी ने भारतीय रेसलर्स को मौका देना चाहिए। भारत जैसी आबादी वाले देश में बिजनेस बहुत तगड़ा है। WWE द्वारा ये कार्य किया जाता है तो फिर बड़ा फायदा हो सकता है।