3 बड़ी गलतियां जो WWE ने Roman Reigns को लेकर WrestleMania में की हैं

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के साथ WrestleMania में हुई गलतियां
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के साथ WrestleMania में हुई गलतियां

Roman Reigns: अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) बहुत बड़े रेसलर हैं, जिन्होंने अबतक कई बार रेसलमेनिया (WrestleMania ) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। वह अबतक 7 बार WrestleMania मेन इवेंट का हिस्सा रहे हैं।

Ad

इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ द शील्ड मेंबर, बल्कि चैंपियनशिप चैलेंजर और तीन बार चैंपियन के तौर पर भी एंट्री की है। इसके बावजूद कुछ ऐसे WrestleMania पल रहे हैं, जहां उन्हें लेकर लिए गए फैसले सही नहीं थे। इस आर्टिकल में हम 3 गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE ने रोमन रेंस को लेकर WrestleMania में की है।

3- WWE ने WrestleMania 31 में Brock Lesnar के खिलाफ Roman Reigns को बड़ा पुश दिया था

Ad

2015 में मेंस Royal Rumble मैच जीतने पर रोमन को फैंस ने काफी बू किया था। यह फैंस का नाराजगी जताने का तरीका था। रेंस उस समय कोई खास अनुभव नहीं रखते थे और उनकी प्रोमो स्किल्स कुछ खास अच्छी नहीं थी। डेनियल ब्रायन ने उसी समय वापसी की थी, तो फैंस उन्हें जीतते हुए देखना चाहते थे।

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच हुआ मैच उम्मीदों पर खरा उतरा। फैंस उनसे कभी नाराज नहीं होते अगर WWE ने उन्हें पुश देने के चक्कर में जल्दबाजी नहीं की होती। इसकी जगह उस समय डेनियल ब्रायन को उनका मौका मिलना चाहिए था। एक अच्छी बात यह है कि चीजें ठीक हो गईं क्योंकि रोमन रेंस ने एक बेबीफेस के तौर पर वह कामयाबी नहीं प्राप्त की, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। वो हील के रूप में अपना कद बढ़ाने में सफल रहे।

2- WWE को WrestleMania 32 में Roman Reigns को Triple H के खिलाफ एक अंडरडॉग नहीं बनाना चाहिए था

Ad

WrestleMania 31 में सैथ रॉलिंस ने अपने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करके इतिहास रच दिया था। उन्होंने इस मैच का अंत काफी रोमांचक कर दिया था। एक साल बाद रोमन रेंस और ट्रिपल एच WrestleMania 32 के मेन इवेंट में मुकाबला लड़ रहे थे। फैंस को इस मुकाबले में कोई दिलचस्पी नहीं थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि फैंस मैच के परिणाम को पहले से जानते थे।

WWE ने रोमन रेंस को एक अंडरडॉग की तरह दिखाया था, जिसे फैंस बिल्कुल पसंद नहीं कर रहे थे। उस समय रोमन को डेनियल ब्रायन और रे मिस्टीरियो की तरह ही बुक किया जा रहा था लेकिन फैंस उन्हें एक बेबीफेस के तौर पर स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। अगर उन्हें स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन वाले तरीके से बुक किया जाता तो यह बिल्कुल संभव है कि फैंस उन्हें चीयर कर रहे होते। इस मामले में WWE ने जरूर गलती कर दी।

1- WWE WrestleMania 33 में Roman Reigns का The Undertaker को हराना

youtube-cover
Ad

2017 में हुए मेंस Royal Rumble मैच में रोमन रेंस ने द अंडरटेकर को एलिमिनेट किया था। इसके कारण उन्हें फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। रोमन द्वारा टेकर को एलिमिनेट किए जाने पर यह स्पष्ट था कि WWE इनके बीच में एक WrestleMania मैच प्लान कर रही है। फैंस उस समय टेकर और जॉन सीना को एक मैच में देखना चाहते थे।

रोमन और टेकर के बीच हुए मैच में WWE फैंस खासे नाराज दिखाई दिए। यह मैच कुछ खास अच्छा नहीं था, क्योंकि एक समय के बाद टेकर मैच में पेस बनाए रखने में असफल नजर आए। रेंस ने इसका फायदा उठाते हुए टेकर को स्पीयर हिट करके मैच जीत लिया। इस जीत के कारण रोमन रेंस को काफी नाराजगी का सामना करना पड़ा था। वैसे इस हार का कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि टेकर की दोबारा वापसी हुई।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications