3 बड़ी गलतियां जो WWE ने Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में करके फैंस को निराश किया

WWE
रेड ब्रांड में हुईं कुछ बड़ी गलतियों पर नज़र (Photo: WWE.com)

WWE Raw Big Mistakes (17 February 2025): WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते कई चीजें देखने को मिलीं। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने शो की शुरुआत की। वहीं मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और फिन बैलर के बीच Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच हुआ। इसके अलावा भी कुछ खास सैगमेंट हुए। स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। WWE ने भी शो को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश की। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो WWE ने रेड ब्रांड के एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया।

Ad

#3 WWE Raw में सीएम पंक का नज़र नहीं आना

Ad

Elimination Chamber का आयोजन 1 मार्च को कनाडा में होने वाला है। देखा जाए तो अब ज्यादा दिन नहीं हैं और ऐसे में सीएम पंक जैसे बड़े स्टार का Raw में ना आना कहींं ना कहीं गलत बात है। कंपनी ने उन्हें जरूर बुक करना चाहिए था।

Elimination Chamber मैच का हिस्सा पंक भी हैं। उनका इस मुकाबले को हाइप करने के लिए आना बनता था। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस ने जीत हासिल कर चैंबर मैच में एंट्री की। उसके बाद भी पंक आकर कुछ ना कुछ गेम खेल सकते थे। ये बहुत बड़ी गलती इस हफ्ते देखने को मिली।

#2 WWE Raw में जे उसो और गुंथर के बीच कोई नई चीज प्लान ना करना

Ad

WrestleMania 41 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। कंपनी द्वारा मौजूदा समय में इनकी राइवलरी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। Raw में पिछले तीन हफ्ते से लगभग एक ही चीज देखने को मिल रही है।

इस हफ्ते भी रेड ब्रांड में गुंथर ने अपनी बात रखी और उसके बाद जे उसो आए। दोनों के बीच ब्रॉल भी हुआ। ये ही चीज आप लगातार देख रहे होंगे। कहीं ना कहीं WWE बड़ी गलती कर रही है। इसमें अब सुधार करना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो आगे जाकर नुकसान हो सकता है।

#1 WWE Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो की लगातार तीसरी हार

Ad

WWE द्वारा डॉमिनिक मिस्टीरियो की बुकिंग पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। Raw में उन्हें लगातार तीसरी हार मिली है। इससे पहले उन्हें डेमियन प्रीस्ट और गुंथर के खिलाफ सिंगल्स मैच में मात मिल चुकी है।

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एजे स्टाइल्स ने मिस्टीरियो को हराया। ये कहीं ना कहीं कंपनी द्वारा बड़ी गलती देखने को मिल रही है। डॉमिनिक ने अभी तक हील के रूप में बढ़िया काम किया है। WWE को उन्हें सही अंदाज में बुक करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications