3 बड़ी गलतियां जो WWE ने Raw के एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया

WWE
WWE Raw में हुईं बड़ी गलतियों पर एक नज़र (Photo: X/ @SKWrestling_)

WWE Raw Big Mistakes (20 January 2025): WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बढ़िया रहा। कुछ बड़े मुकाबले देखने को मिले। शो में मौजूद सभी स्टार्स ने अपने एक्शन से फैंस को खूब दिल जीता। शुरुआत में जे उसो और गुंथर को सैगमेंट हुआ। दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल भी दिखा। वहीं मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर ने फैंस को धमाकेदार मैच दिया। सीएम पंक ने भी इंटरव्यू के जरिए रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना का मजाक उड़ाया। खैर इन सभी चीजों के बावजूद कंपनी से रेड ब्रांड में कुछ ऐसी गलतियां हुईं, जिसने फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया।

Ad

#3 WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर की बड़ी हार

Ad

ड्रू मैकइंटायर के लिए साल 2025 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। 6 जनवरी को हुए Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में उन्हें जे उसो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले से पहले उन्होंने अपनी जीत के खूब दावे किए थे।

इस हफ्ते Raw में सैथ रॉलिंस के साथ ड्रू का बड़ा मैच हुआ था। वहां पर भी मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा। कहीं ना कहीं इसे WWE की खराब बुकिंग और गलती ही कहा जाएगा। इन चीजों से ड्रू का मनोबल भी अब काफी नीचे गिर गया होगा। कंपनी द्वारा इस पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है। ट्रिपल एच को मौजूदा समय में मैकइंटायर को पुश देने की तरफ अग्रसर होना चाहिए।

#2 WWE Raw में सीएम पंक का रिंग में आकर प्रोमो ना देना

Ad

Raw में इस हफ्ते सीएम पंक ने फैंस के बीच अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने आगामी Royal Rumble मैच को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही साथ इसे जीतने की हुंकार भी भरी। पंक ने जो बातें कहीं वो काफी दमदार थीं। हालांकि, WWE द्वारा एक बड़ी गलती देखने को मिली।

सीएम पंक धमाकेदार अंदाज में एंट्री कर अगर रिंग में प्रोमो देते तो और ज्यादा मजा आता। कंपनी द्वारा उनकी इस तरह की बुकिंग नहीं की गई। पंक बड़े सुपरस्टार हैं और उनके साथ ऐसी गलती से कहीं ना कहीं बड़ा नुकसान हो सकता है।

#1 WWE Raw में बेली की हार

Ad

Raw में इस हफ्ते बेली की बुकिंग WWE द्वारा अच्छे अंदाज में नहीं की गई। पहले बैकस्टेज इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो ऑफिशियल तौर पर अब रेड ब्रांड का हिस्सा बन गई हैं। उन्होंने विमेंस Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री का ऐलान भी किया। इसके बाद फैंस खुश हो गए थे।

शो में बेली का मुकाबला नाया जैक्स के साथ हुआ। बेली ने मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें अंत में हार का सामना करना पड़ा। ये कंपनी द्वारा बड़ी गलती देखने को मिली। बेली को Raw में अपने पहले मैच में दमदार जीत हासिल करनी चाहिए थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications