3 बड़ी गलतियां जो WWE ने Royal Rumble 2025 से पहले Raw के अंतिम शो में करके फैंस का दिल तोड़ दिया

WWEhttps://www.wwe.com/f/styles/gallery_img_l/public/all/2024/11/003_SD_11082024EJ_20237--ab5a8f73bec531c37a5eae0e0571784a.jpg
Raw में हुईं बड़ी गलतियों पर एक नज़र (Photo: WWE.com)

WWE Raw Big Mistakes (27 January 2025): WWE Royal Rumble 2025 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड बढ़िया रहा। कुछ तगड़े मुकाबलों के साथ-साथ बड़े स्टार्स का जलवा देखने को मिला। शुरुआत में सैथ रॉलिंस का सैगमेंट हुआ, जिसमें गुंथर और लोगन पॉल की दखलअंदाजी हुई। वहीं मेन इवेंट में कोडी रोड्स और सीएम पंक ने एक-दूसरे के ऊपर निशाना साधा। पॉल हेमन भी रिंग में नज़र आए। ड्रू मैकइंटायर ने उनके और रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर तंज कसा। खैर इन सभी चीजों के बावजूद कंपनी से रेड ब्रांड में कुछ ऐसी गलतियां हुईं, जिसने फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया।

Ad

#3 WWE Raw में बियांका ब्लेयर और नेओमी की हार

Ad

Raw का एपिसोड इस हफ्ते विमेंस टैग टीम चैंपियन बियांका ब्लेयर और नेओमी के लिए अच्छा नहीं रहा। कंपनी ने इनकी बुकिंग बढ़िया अंदाज में नहीं की। दोनों का मुकाबला लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ से हुआ। ब्लेयर और नेओमी को हार का सामना करना पड़ा।

ये कहीं ना कहीं बड़ी गलती इस हफ्ते WWE द्वारा देखने को मिली। चैंपियन होने के नाते बियांका और नेओमी को इस हार से आगे जाकर नुकसान हो सकता है। कंपनी को इस चीज पर खास ध्यान देना चाहिए। इससे पहले भी कई बार ये चीजें देखने को मिल चुकी हैं।

#2 WWE Raw में रोमन रेंस का ना आना

Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में जीत के बाद रोमन रेंस ने बड़ी बात कही थी। पॉल हेमन ने उनसे पूछा था कि वो उन्हें अब कब बुक कर सकते हैं। रेंस ने 27 जनवरी को होने वाले Raw के एपिसोड के लिए कहा था। फैंस उनके इंतजार में थे लेकिन वो इस हफ्ते रेड ब्रांड में नहीं आए।

Royal Rumble से पहले Raw के अंतिम एपिसोड में रोमन रेंस का आना बनता था। वो एंट्री करते तो सभी को अच्छा लगता है। फैंस आगामी रॉयल रंबल मैच को लेकर भी उत्साहित हो जाते। कंपनी द्वारा ये बड़ी गलती इस हफ्ते देखने को मिली।

#1 WWE Raw में सैमी ज़ेन के हील टर्न के संकेत

Ad

ट्रिपल एच और उनकी टीम ने पिछले कुछ समय से सैमी ज़ेन की बुकिंग अच्छे तरीके से नहीं की है। ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ उन्हें इस हफ्ते Raw में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने गलती से हैलुवा किक कोडी रोड्स को लगा दी। पिछले हफ्ते उन्होंने सैथ रॉलिंस को किक जड़ दी थी।

सैमी को मौजूदा समय में अच्छा रिएक्शन प्राप्त हो रहा है। जब भी वो रिंग में आते हैं तो फैंस उन्हें खूब चीयर करते हैं। इसके बावजूद कंपनी द्वारा उनके हील टर्न के संकेत दिए जा रहे हैं। कहीं ना कहीं ये बहुत बड़ी गलती कंपनी द्वारा की जा रही है। उनका हील टर्न अभी नहीं होना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications