3 बड़ी गलतियां जो WWE ने Elimination Chamber 2025 के बाद Raw के पहले एपिसोड में करके फैंस को निराश किया

WWE
Raw में हुईं बड़ी गलतियों पर नज़र (Photo: WWE.com)

WWE Raw Big Mistakes (3 March 2025): WWE Elimination Chamber खत्म हो गया है। इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में भी काफी मजा आया। शुरुआत में सीएम पंक (CM Punk) का सैगमेंट हुआ, जिसमें सैथ रॉलिंस भी नज़र आए। वहीं मेन इवेंट में इयो स्काई ने रिया रिप्ली को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की। शानदार शो के बावजूद कुछ गलतियां भी इस हफ्ते ट्रिपल एच और उनकी टीम ने की। इनसे आगे जाकर नुकसान की संभावना भी है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो WWE ने Elimination Chamber 2025 के बाद रेड ब्रांड के पहले एपिसोड में करके फैंस को निराश किया।

Ad

#3 WWE Raw में रिया रिप्ली की हार

Ad

इस साल जनवरी में हुए Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रिया रिप्ली ने लिव मॉर्गन को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी। आप सभी जानते हैं कि रिया टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं। इयो स्काई के खिलाफ उन्हें इस बार अपना टाइटल गंवाना पड़ा है।

WWE ने रिप्ली को हराकर बहुत बड़ी गलती कर दी है। WrestleMania 41 से पहले कंपनी द्वारा किए गए इस काम से बड़ा नुकसान हो सकता है। मेनिया के मंच पर रिया को टाइटल के साथ ही जाना चाहिए था। उनका चैंपियनशिप रन मात्र 56 दिन ही चला।

#2 WWE Raw में जे उसो और गुंथर की स्टोरी बहुत खराब चल रही है

Ad

WrestleMania 41 में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जे उसो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इनकी स्टोरी में बिल्कुल भी मजा नहीं आ रहा है। Raw में इस हफ्ते गुंथर ने ओटिस को हराया। उसके बाद उन्होंने जे उसो की हालत भी खराब की।

आप यकीन नहीं मानेंगे लेकिन दोनों के बिल्डअप में हर हफ्ते लगभग एक ही चीज दिखाई जा रही है। ऐसा ना हो कि फैंस का उत्साह ही अंत में कम हो जाए। कंपनी को इस पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है। साथ ही दोनों की राइवलरी में रोमांच का तड़का भी लगाना चाहिए।

#1 WWE Raw में बैकी लिंच की वापसी ना होना

Ad

बैकी लिंच की वापसी अब कब होगी ये सबसे बड़ा सवाल बन गया है। WrestleMania 41 धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। Elimination Chamber 2025 के बाद इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में कहीं ना कहीं बैकी की वापसी कंपनी ने करानी चाहिए थी। ये बहुत बड़ी गलती देखने को मिली।

पिछले साल मई के अंत में बैकी ने WWE में अपना अंतिम मैच लड़ा था। इसके बाद से अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है। फैंस उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WWE के पास उन्हें वापस लाने का सही मौका था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications