3 बहुत बड़ी गलतियां जो WWE Bad Blood से पहले Raw के अंतिम एपिसोड में देखने को मिलीं

WWE
WWE Raw में इस हफ्ते क्या बड़ी गलतियां हुईं? (Photo: WWE.com)

WWE Raw Big Mistakes (30 September 2024): WWE Bad Blood से पहले रॉ (Raw) का अंतिम एपिसोड शानदार रहा। शो में मौजूद सभी स्टार्स ने अच्छा काम कर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। मेन इवेंट में ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रॉन्सन रीड के बीच खतरनाक मैच हुआ। सैथ रॉलिंस ने भी वापसी कर बड़ा तोहफा दिया। आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट के लिहाज से ये शो काफी महत्वपूर्ण था। कंपनी ने भी इसे बड़ा बनाने की पूरी कोशिश की। खैर अच्छे शो के बावजूद रेड ब्रांड के एपिसोड में इस बार कुछ बड़ी गलतियां देखने को मिलीं।

Ad

#3 WWE Raw में हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो को कमजोर दिखाना

Ad

WWE Raw में ज़ेवियर वुड्स का मुकाबला दिग्गज रे मिस्टीरियो से हुआ। आप सभी को पता है कि रे का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। ऐसा लगा कि इस बार उनकी बुकिंग पर कंपनी ने ध्यान नहीं दिया। पूरे मुकाबले में वो काफी कमजोर नज़र आए।

आलम ये था कि वुड्स की वजह से मिस्टीरियो का मास्क भी निकल गया। वो अपना चेहरा छुपाते हुए नज़र आए। इसकी वजह से उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा। रे को रोलअप के जरिए हार मिली। ये कहीं ना कहीं बहुत बड़ी गलती कंपनी द्वारा देखने को मिली।

#2 WWE Raw में द मिज़ का आर-ट्रुथ के ऊपर हील टर्न लेना

Ad

द मिज़ का आर-ट्रुथ की जोड़ी ने अभी तक अच्छा काम किया है। फैंस का भी दोनों को जबरदस्त समर्थन मिलता है। WWE ने पता नहीं इन्हें अलग करने का प्लान क्यों बनाया। इसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा।

WWE द्वारा की गई ये बुकिंग इस हफ्ते बहुत बड़ी गलती थी। मिज़ और ट्रुथ को आगे भी साथ काम करते रहना चाहिए था। कंपनी ने जल्दबाजी दिखाते हुए मिज़ का हील टर्न करा दिया। इससे कहीं ना कहीं कपंनी को बड़ा नुकसान हो सकता है।

#1 WWE Raw में एक ही चीज लगातार देखने को मिल रही है

Ad

जजमेंट डे की राइवलरी इस समय डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली से चल रही है। इनकी फ्यूड में हर हफ्ते लगभग एक ही चीज देखने को मिली है। फिन बैलर और उनके साथियों ने डेमियन प्रीस्ट को धराशाई किया है।

इस फॉर्मूले को कंपनी ने बदलना चाहिए था। प्रीस्ट की जजमेंट डे के ऊपर बढ़त दिखानी चाहिए थी। रिया रिप्ली के साथ भी कुछ ऐसा ही है। शुरूआत में वो लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के ऊपर भारी पड़ती हैं लेकिन अंत में उनका भी बुरा हाल हो जाता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications