WWE Raw Big Mistakes (7 April 2025): WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बढ़िया रहा। WrestleMania 41 को लेकर बिल्डअप देखने को मिला। शो की शुरुआत एडम पीयर्स ने की। उन्होंने रिया रिप्ली, इयो स्काई और बियांका ब्लेयर को लेकर बड़ा ऐलान किया। इसके बाद तगड़े मैच भी हुए। WWE ने शो को जबरदस्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेन इवेंट में पॉल हेमन (Paul Heyman) का सैगमेंट हुआ, जिसमें सैथ रॉलिंस और सीएम पंक ने बवाल मचाया। खैर इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे जो WWE ने Raw के शो में करके फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया।
#3 WWE Raw में जॉन सीना और कोडी रोड्स की राइवलरी की कोई चर्चा नहीं
देखा जाए तो WrestleMania 41 में सबसे बड़ा मैच कोडी रोड्स और जॉन सीना का होने वाला है। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए दोनों की टक्कर होगी। हैरान करने वाली बात है कि बिल्डअप के नाम पर फैंस को ठगा जा रहा है।
Raw में इस हफ्ते दोनों की राइवलरी की कोई चर्चा नहीं हुई। कंपनी ने बस पिछले हफ्ते का प्रोमो दिखाया और आगे चलते बने। ये कहीं ना कहीं बहुत बड़ी गलती WWE द्वारा की गई। रोड्स शो में आकर अपनी रणनीति के बारे में बात कर सकते थे। ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।
#2 WWE WrestleMania 41 से पहले डॉमिनिक मिस्टीरियो का हारना
डॉमिनिक मिस्टीरियो Raw के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं। WrestleMania 41 से पहले उनकी हार होना कहीं ना कहीं गलत बुकिंग है। रेड ब्रांड में इस हफ्ते उनका मुकाबला पेंटा से हुआ था। कंपनी द्वारा मुकाबले का अंत DQ से भी किया जा सकता था।
मेगा इवेंट में मिस्टीरियो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में शामिल हैं। पेंटा के खिलाफ मिली हार से उनका मनोबल नीचे गिरा होगा। मौजूदा समय में कंपनी द्वारा डॉमिनिक को मजबूती से बुक किया जाना चाहिए।
#1 WWE Raw में लोगन पॉल और एजे स्टाइल्स के बीच चीजें आगे नहीं बढ़ना
WrestleMania 41 में लोगन पॉल और एजे स्टाइल्स के बीच सिंगल्स मैच होने वाला है। पिछले हफ्ते इसका ऑफिशियल ऐलान किया गया था। मेगा इवेंट के आयोजन में अब बहुत कम समय रह गया है। पॉल और स्टाइल्स के मुकाबले का बिल्डअप कुछ खास नहीं चल रहा है।
Raw में इस हफ्ते बैकस्टेज एजे स्टाइल्स नज़र आए। अगले हफ्ते उनका मैच कैरियन क्रॉस के साथ बुक कर दिया गया है। लोगन पॉल भी शो में नहीं आए। कंपनी द्वारा इनकी बुकिंग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसा ही हाल रहा तो आगे जाकर बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।