3 बड़ी गलतियां जो WWE ने Raw Netflix Premiere के एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया

WWE
WWE Raw के बड़े शो में हुईं कुछ गलतियां (Photo: X/ @SKWrestling_ &@WWE)

WWE Raw Netflix Premiere Big Mistakes (6 January 2025): WWE रॉ (Raw) के Netflix डेब्यू शो का समापन हो गया है। कुछ शानदार मुकाबले फैंस को देखने को मिले। शुरुआत में द रॉक ने जबरदस्त एंट्री की। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने भी ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ को हराया। जॉन सीना ने वापसी कर Royal Rumble 2025 को लेकर बड़ा ऐलान किया। वहीं मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच मुकाबला हुआ। खैर इन सभी चीजों के बावजूद कंपनी से रेड ब्रांड में कुछ ऐसी गलतियां हुईं, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया।

Ad

#3 WWE Raw Netflix डेब्यू शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस का मैच ना होना

Ad

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच बहुत बड़ा था क्योंकि इसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर थी। मैच काफी तगड़ा रहा और कुछ स्टार्स की दखलअंदाजी भी देखने को मिली। WWE ने इस बड़े मुकाबले को शो की शुरूआत में करा दिया।

कंपनी ने कहीं ना कहीं रोमन के मैच को मेन इवेंट में बुक करना चाहिए था। लंबे समय बाद शानदार अंदाज में रेंस को उला फाला पहनने का मौका मिला। ये चीज शो के अंत में हुई होती तो और ज्यादा उत्साह फैंस का बढ़ता। कहीं ना कहीं WWE द्वारा ये बड़ी गलती दिखी।

#2 WWE Raw Netflix डेब्यू शो में द रॉक की साधारण एंट्री

Ad

Raw Netflix डेब्यू शो में द रॉक की वापसी देखकर सभी फैंस खुश हो गए थे। तब लगा था कि वो कुछ ना कुछ बवाल मचाएंगे या फिर कोई बड़ा ऐलान करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। उन्होंने साधारण एंट्री की और अपनी बात रखकर चले गए।

रोमन रेंस को उला फाला पहनाने भी द रॉक आए थे। उस दौरान लगा था कि क्या पता वो रेंस के ऊपर हमला कर दें लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ये कहीं ना कहीं बहुत बड़ी गलती WWE द्वारा की गई। कंपनी ने द ग्रेट वन की बुकिंग तगड़े अंदाज में करनी चाहिए थी।

#1 WWE के ऐतिहासिक शो में विमेंस सुपरस्टार्स का नहीं दिखा जलवा

Ad

Raw Netflix डेब्यू शो में विमेंस स्टार्स को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई। शो में रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच जरूर हुआ लेकिन किसी की वापसी देखने को नहीं मिली। ये कहीं ना कहीं बड़ी गलती कंपनी द्वारा हुई।

शो से पहले फैंस ने उम्मीद की थी कि बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस में से किसी एक की धमाकेदार वापसी होगी। WWE ने इनकी बुकिंग ना कर सभी को निराश कर दिया। कम से कम लिंच की एंट्री तो शो में जरूर बनती थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications