3 गलतियां जो WWE ने Royal Rumble 2025 में करके फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया

WWE
Royal Rumble 2025 में हुईं कुछ बड़ी गलतियां (Photo: WWE.com & X/ @SKWrestling_)

Mistakes Made Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2025 जबरदस्त रहा। शो में चार मुकाबले देखने को मिले। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में काफी बवाल मचा। शार्लेट फ्लेयर ने विमेंस रंबल मैच जीता। वहीं जे उसो ने मेन इवेंट में रंबल मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस को सीएम पंक ने एलिमिनेट कर सभी को हैरान कर दिया था। कोडी रोड्स ने भी लैडर मैच में केविन ओवेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों पर नज़र डालेंगे जो WWE ने Royal Rumble 2025 में करके फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया।

Ad

#3 WWE Royal Rumble 2025 में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद रोमन रेंस का बुरा हाल

Ad

रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस ने 16वें नंबर पर एंट्री की थी। उन्होंने आते ही खूब बवाल मचाया। बहुत जल्दी उन्होंने चार सुपरस्टार्स को एलिमिनेट कर अपनी धाक जमाई। इसके बाद भी वो मैच में बने रहे थे। हालांकि, अंत उनके लिए बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा।

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को साथ में सीएम पंक ने एलिमिनेट किया। रिंग के बाहर फिर घमासान देखने के मिला। रॉलिंस ने रोमन की हालत खराब कर दी। इसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। इसे कहीं ना कहीं रोमन की कमजोर बुकिंग ही कहा जाएगा। ये बहुत बड़ी गलती कंपनी द्वारा दिखी।

#2 WWE Royal Rumble 2025 में बैकी लिंच की वापसी ना होना

Ad

विमेंस रॉयल रंबल मैच में सभी ने बैकी लिंच की एंट्री की उम्मीद लगाई थी लेकिन ये नहीं हो पाया। लिंच का बड़े मुकाबले में वापसी ना करना काफी निराशाजनक रहा। WWE ने उन्हें बुक करना चाहिए था। फैंस को जरूर इस बात से गुस्सा आया होगा।

लिंच लंबे समय से WWE रिंग में नज़र नहीं आई हैं। रंबल मैच में उनकी वापसी बनती थी। ऐसा लगा था कि वो 30वें नंबर पर आकर बवाल मचाएंगी लेकिन WWE ने शायद अभी उनके लिए कोई प्लान नहीं बनाया है।

#1 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू का जल्दी एलिमिनेट हो जाना

Ad

मेंस रॉयल रंबल मैच में जेकब फाटू ने भी अपना दम दिखाया। उनका सामना करना किसी के लिए भी मुश्किल हो रहा था। रोमन रेंस के साथ भी उनकी टक्कर हुई। उन्होंंने ड्रू मैकइंटायर के साथ मिलकर रेंस के ऊपर हमला किया।

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने आकर बहुत जल्दी जेकब फाटू को एलिमिनेट कर दिया। ये गलत चीज देखने को मिली। फाटू को कहीं ना कहीं मैच में अंत तक टिके रहना चाहिए था। इससे आगे जाकर उन्हें बहुत ज्यादा फायदा हो सकता था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications