3 बड़ी गलतियां जो WWE ने Saturday Night's Main Event में करके फैंस का दिल तोड़ दिया

WWE
Saturday Night's Main Event में हुईं बड़ी गलतियां (Photo: WWE.com & X/ @SKWrestling_)

Saturday Night's Main Event Big Mistakes (25 January 2025): WWE Saturday Night's Main Event का समापन हो गया है। शो में फैंस को तीन चैंपियनशिप मुकाबले देखने को मिले। इसके अलावा जेकब फाटू (Jacob Fatu) और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच भी मैच हुआ। केविन ओवेंस और कोडी रोड्स ने आगामी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। वहां पर दिग्गज शॉन माइकल्स भी मौजूद थे। कहा जाए तो ये एक साधारण इवेंट रहा। ज्यादा कुछ बड़ी चीजें नहीं हुईं। इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE ने Saturday Night's Main Event में करके फैंस का दिल तोड़ दिया।

Ad

#3 WWE Saturday Night's Main Event में केविन ओवेंस और कोडी रोड्स के बीच हुआ बेकार सैगमेंट

Ad

Royal Rumble 2025 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ लैडर मैच में डिफेंड करेंगे। Saturday Night's Main Event में दोनों के बीच मुकाबले के लिए शॉन माइकल्स ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया। ये सैगमेंट बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा।

सभी को लगा था कि कंपनी ने कुछ अलग बुकिंग की होगी लेकिन ऐसा नहीं दिखा। हर बार की तरह एक ही कहानी दिखाई गई। ओवेंस को माइकल्स ने स्वीट चीन म्यूजिक लगाया। इसके अलावा कोई चीज नई नहीं थी। कंपनी इस सैगमेंट को वीकली शो में भी बुक कर सकती थी। ये बहुत बड़ी गलती WWE द्वारा देखने को मिली।

#2 WWE Saturday Night's Main Event में जे उसो की हार

Ad

जे उसो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हर जगह उन्हें तगड़ा समर्थन मिलता है। हालांकि, अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। Saturday Night's Main Event में वो वर्ल्ड चैंपियन बनने से चूक गए। गुंथर ने उन्हें हराकर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की।

जे को इस तरह हार के लिए बुक करना कहीं ना कहीं WWE की बहुत बड़ी गलती है। वो मौजूदा समय में टाइटल डिजर्व करते हैं। उनकी इस हार से फैंस भी निराश हुए होंगे। जे को आगे जाकर इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

#1 WWE Saturday Night's Main Event में नहीं मिला कोई सरप्राइज

Ad

Saturday Night's Main Event को कंपनी ने खूब हाइप किया था। सभी को उम्मीद थी कि कुछ बड़ा सरप्राइज मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE ने सिंपल तरीके से ही शो का अंत करा दिया। मुकाबलो में भी कोई नई चीज देखने को नहीं मिली।

WWE ने अगर कोई सरप्राइज बुक किया होता तो सभी को अच्छा लगता। किसी सुपरस्टार की वापसी कराई जा सकती थी। रिया रिप्ली और नाया जैक्स के मुकाबले के बाद किसी ना किसी ने आना चाहिए था। ये बड़ी गलती WWE द्वारा की गई।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications