3 गलतियां जो WWE ने Crown Jewel 2024 से पहले SmackDown के अंतिम शो में करके फैंस को निराश किया

WWE
WWE SmackDown में इस हफ्ते हुईं बड़ी गलतियां (Photo: WWE.com)

SmackDown Mistakes (1 November 2024): WWE Crown Jewel 2024 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड ठीक रहा है। शो में कुछ शानदार चीजें देखने को मिलीं। आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर बिल्डअप हुआ। बड़ी बात ये है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो का रीयूनियन हुआ। इसके अलावा कुछ तगड़े मुकाबले हुए। शो में मौजूद सभी स्टार्स ने अपने काम से WWE यूनिवर्स का दिल जीता। खैर इन सब चीज़ों के बावजूद कंपनी से ब्लू ब्रांड में ऐसी गलतियां हुईं जिसने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया।

Ad

#3 WWE SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस का सैगमेंट ना कराना

Ad

SmackDown के शो में रोमन रेंस का सैगमेंट हुआ। जे उसो के साथ उनका रीयूनियन देखने को मिला। इस चीज का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। कंपनी ने इस सैगमेंट को मेन इवेंट में रखना चाहिए था।

आप सभी को पता है कि मेन इवेंट में होने वाली चीजों को तगड़ा हाइप मिलता है। रोमन और द उसोज़ को और ज्यादा फायदा मिल सकता था। ये बहुत बड़ी गलती WWE द्वारा इस हफ्ते देखने को मिली।

#2 WWE SmackDown में प्रिटी डेडली को बड़ा पुश नहीं देना

Ad

प्रिटी डेडली ने पिछले कुछ महीनों में काफी अच्छा काम किया है। इस टीम का रिंग में शानदार प्रदर्शन रहता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इन्हें बड़ा ईनाम नहीं दिया है। इस हफ्ते प्रिटी डेडली का मुकाबला स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स से हुआ।

मुकाबले में प्रिटी डेडली ने तगड़ा एक्शन दिखाया लेकिन अंत में हार का सामना करना पड़ा। कंपनी द्वारा इस टीम को बड़ा पुश नहीं दिया रहा है। किट विल्सन और एल्टन प्रिंस को अगर आगे बढ़ाया गया तो दोनों खूब नाम कमा सकते हैं। WWE ने इस हफ्ते प्रिटी डेडली को हराकर बहुत बड़ी गलती की।

#1 WWE SmackDown में नई ब्लडलाइन का सैगमेंट ना होना

Ad

आप सभी को पता है कि SmackDown में पिछले कुछ समय से सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन का दबदबा रहा है। Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस और द उसोज़ का मुकाबला ब्लडलाइन से होगा। इससे पहले ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड में सोलो का खास सैगमेंट बनता था।

सोलो सिकोआ ने वीडियो के जरिए Crown Jewel में अपनी टीम की जीत का दावा किया। अगर इनका सैगमेंट होता तो कुछ ना कुछ बड़ा बवाल जरूर देखने को मिलता। सभी को ये चीज अच्छी लगती। सऊदी अरब में होने वाले सिक्स-मैन टैग टीम मैच लेकर फैंस और ज्यादा उत्साहित हो जाते। WWE द्वारा ये बड़ी गलती देखने को मिली।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications