WWE SmackDown Big Mistakes (11 April 2025): WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते बढ़िया रहा। शो की शुरुआत निक एल्डिस और रैंडी ऑर्टन ने की। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और टामा टोंगा ने फिर दखलअंदाजी की। मेन इवेंट में शानदार टैग टीम मैच हुआ। जेकब फाटू ने आकर यूएस चैंपियन एलए नाइट के ऊपर खतरनाक हमला किया। इसके अलावा भी कुछ बड़े मैच शो में हुए। कंपनी ने इवेंट को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की। इस आर्टिकल में हम उन 3 गलतियों की बात करेंगे जो WWE ने SmackDown के एपिसोड में करके फैंस का दिल तोड़ दिया।
#3 WWE SmackDown में चेल्सी ग्रीन की हार
चेल्सी ग्रीन के पास इस समय विमेंस यूएस चैंपियनशिप है। उनकी बुकिंग कंपनी द्वारा बहुत ही घटिया तरह की जा रही है। जेलिना वेगा के साथ SmackDown में इस हफ्ते उनका मैच हुआ। काउंटआउट के जरिए ग्रीन को हार का सामना करना पड़ा। ये बहुत ही बड़ी गलती कंपनी ने इस हफ्ते की है। एक चैंपियन को इस तरह हराने से आगे जाकर बड़ा नुकसान सहना पड़ सकता है।
#2 WWE WrestleMania 41 में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच का कोई हाइप नहीं
WrestleMania 41 नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच मैच होने वाला है। SmackDown के इवेंट में इस मैच को बिल्कुल भी हाइप नहीं किया गया। बस एक वीडियो पैकेज के जरिए पंक और पॉल हेमन के रिश्ते को दिखाया गया। ये कंपनी ने बहुत बड़ी गलती इस हफ्ते की। इतने बड़े मैच के बिल्डअप को शानदार अंदाज में आगे ना बढ़ाने से फैंस को भी गुस्सा आया होगा। WWE को इस बारे में जरूर सोचना चाहिए था।
#1 WWE WrestleMania 41 से पहले टिफनी स्ट्रैटन और एलए नाइट को कमजोर दिखाना
SmackDown का इस हफ्ते का शो टिफनी स्ट्रैटन और एलए नाइट के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा। दोनों के ऊपर खूब अटैक हुआ। टिफनी के ऊपर शार्लेट फ्लेयर ने हमला किया। वहीं एलए नाइट का हाल जेकब फाटू ने खराब किया। WrestleMania 41 से पहले चैंपियंस को कमजोर दिखना कहीं ना कहीं बहुत बड़ी गलती है। WWE को इस चीज पर ध्यान देना चाहिए था। नाइट का तो अब यूएस टाइटल भी खतरे में पड़ गया है। जेकब नए चैंपियन बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।